तारिक रहमान की भारत यात्रा पर बांग्लादेश के मंत्री ने दिया बड़ा संकेत, भारत के उच्चायुक्त बोले- सब कुछ संभव
Updated on
30-09-2026 12:04 PM
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच चुनौतियां हैं, लेकिन बातचीत और आपसी चर्चा से माध्यम इनसे पार पा लेंगे। उन्होंने निकट भविष्य में सकारात्मक नतीजों और प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर उम्मीद जताई। कबीर ने मंगलवार सुबह ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के साथ मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान तारिक रहमान की यात्रा पर चर्चा हुई थी।
तारिक रहमान की यात्रा पर बोले हुमायूं कबीर
बांग्लादेश के जूनियर विदेश मंत्री ने मंगलवार दोपहर को विदेश मंत्रालय में कहा, "बेशक कुछ चुनौतियां हैं। हमें उम्मीद है कि हम बातचीत और चर्चा के जरिए उनसे पार पा लेंगे।" जब उनसे तारिक रहमान की यात्रा के समय के बारे में पूछा गया तो कबीर ने कहा कि इसका फैसला बाद में चर्चा के जरिए किया जाएगा। बांग्लादेशी मंत्री ने कहा, "हम आपसी सम्मान के आधार पर अनुकूल माहौल होने पर यात्रा करेंगे।"
हुमायूं कबीर का बयान ऐसे समय में आया है जब तारिक रहमान के आगामी नवम्बर में भारत आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, विदेश राज्य मंत्री ने इन अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश और भारत के संबंधों को पूरी तरह सकारात्मक बताया। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह दोनों पक्षों की सुविधा के अनुसार सही समय पर होगी।
भारतीय उच्चायुक्त ने कहा- हमारा निमंत्रण खुला
त्रिवेदी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रलाय में पत्रकारों से कहा, "मैं फिर से कह रहा हूं। हमारा निमंत्रण खुला है। मुझे नहीं लगता कि जल्दबाजी करने की कोई जरूरत है। सब कुछ बहुत सकारात्मक है, लेकिन हमें उचित समय देना होगा।" दोनों देशों के बीच रिश्तों पर उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक मजबूरियां हैं, लेकिन इन्हें व्यापक रिश्तों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ होने का सवाल ही नहीं है। मैं सकारात्मक हूं। राज्य मंत्री भी सकारात्मक हैं। बांग्लादेश के लोग सकारात्मक हैं। सब कुछ संभव है।"
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…