जिस नियम को हटाने की हो रही थी मांग, उसी के कारण हारा बांग्लादेश, मचा भारी बवाल
Updated on
11-06-2024 02:10 PM
न्यूयॉर्क: बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में हार मिली। नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले गए मैच को साउथ अफ्रीका ने 4 रनों से अपने नाम किया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 113 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। हालांकि मैच खत्म होने के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है। बांग्लादेश की हार में आईसीसी के नियम का बड़ा हाथ है।
बांग्लादेश को नहीं मिला चार रन
आईसीसी के एक नियम की वजह से बांग्लादेश को इस मैच में हार मिली है। अगर यह नियम नहीं होता तो मैच टाई हो जाता और फिर सुपर ओवर खेलना पड़ता। दरअसल 17वें ओवर की दूसरी गेंद महमुदुल्लाह के पैड पर लगने के बाद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। साउथ अफ्रीका ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। महमुदुल्लाह ने डीआरएस लिया और वो बच गए लेकिन इसके बाद भी उन्हें यह बाउंड्री नहीं मिली।
अंपायर के फैसले के साथ बॉल डेड
क्रिकेट के नियम के अनुसार अगर अंपायर बल्लेबाज को आउट देते हैं तो वह बॉल वहीं डेड हो जाती है। अगर बल्लेबाज डीआरएस में बच भी जाता है तो उस गेंद पर बने रन उसे नहीं मिलते हैं। आईसीसी के क्रिकेट नियमों के कानून 23.1(ए)(iii) में कहा गया है कि यदि रिव्यू की मांग के बाद आउट का निर्णय नॉट आउट में बदल दिया जाता है, तो ओरिजिनल निर्णय के समय गेंद को अभी भी डेड माना जाएगा।'
हटाने की लंबे समय से मांग
इस नियम को हटाने की मांग काफी समय से हो रही है। कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा भी इस बार इस नियम के खिलाफ बोल चुके हैं। अन्य कमेंटेटर भी इसे खत्म करने की बात कर चुके हैं। बांग्लादेश की हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी बांग्लादेश को मिली हार के बाद इस नियम पर सवाल उठाए।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…