हार्दिक पंड्या पर बैन... नहीं खेल पाएंगे आईपीएल का पहला मैच, मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते ये 3 खिलाड़ी
Updated on
18-02-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। वहीं 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम के सामने एक बड़ा सवाल है। दरअसल मुंबई की टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सीएसके के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
हार्दिक नहीं खेल पाएंगे
हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 के 3 मैचों में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। जिसके चलते उनके ऊपर एक मैच का बैन लग गया। पिछले सीजन जिस वक्त हार्दिक पर एक मैच का बैन लगा तबतक मुंबई की टीम सीजन से बाहर हो गई थी, इसलिए हार्दिक इसे भुगत नहीं पाए। लेकिन इस बार हार्दिक को पहले ही मैच में इसे भुगतना पड़ेगा। अब सीएसके के खिलाफ पहले ही मैच से हार्दिक को बाहर बैठना पड़ेगा। ऐसे में ये देखना खास रहेगा कि हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई का कप्तान कौन रहेगा। हार्दिक की जगह लेने के लिए मुंबई के पास 3 और ऑप्शन मौजूद हैं।
1. सूर्यकुमार यादव
मुंबई की टीम में हार्दिक की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार खुद सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। हार्दिक भी सूर्या के ही अंडर खेलते हैं। सूर्या को कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव भी है और वो पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस की टीम में भी शामिल रहे हैं। ऐसे में हार्दिक की जगह कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार सूर्या ही होंगे।
2. रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा भी हार्दिक की जगह ले सकते हैं। रोहित टेस्ट और वनडे में अभी भी टीम इंडिया की कप्तानी करते हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन भी बनाया था। ऐसे में रोहित से बेहतर ऑप्शन मुंबई के पास कोई और है भी नहीं। रोहित 2023 तक टीम के कप्तान भी थे। बाद में साल 2024 से मुंबई ने हार्दिक को अपना कप्तान चुन लिया।
3. जसप्रीत बुमराह
हार्दिक की जगह लेने के तीसरे सबसे बड़े दावेदार जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह को भी कप्तानी का अनुभव हो चुका है। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 2 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। वहीं बुमराह को टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का फ्यूचर कप्तान भी माना जा रहा है। अगर रोहित और सूर्या मुंबई की कप्तानी के लिए राजी नहीं होते तो मैनेजमेंट बुमराह की ओर भी देख सकते हैं। आईपीएल में अपने डेब्यू के बाद से ही बुमराह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…