राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बलरामपुर को मिला पहला पुरस्कार

Updated on 15-09-2025 12:30 PM

बलरामपुर। “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन एससीईआरटी शंकर नगर, रायपुर में किया गया। प्रतियोगिता में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह, बलरामपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला, वाड्रफनगर के कुल 20 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 15 स्कूलों के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त जिले का नाम रोशन किया। प्रथम स्थान आने पर स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह को 35 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर  राजेंद्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी  डी. एन. मिश्रा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर आयोजित किया गया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.