लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव समेत अन्य आरोपियों को जमानत, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला
Updated on
07-10-2024 01:03 PM
नई दिल्ली : लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। इससे पहले लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव नौकरी के लिए जमीन मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। लालू यादव की बेटी और पार्टी सांसद मीसा भारती भी उनके साथ थीं। मामले में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी।
जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप
लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए नियमों को ताक पर रखकर ‘ग्रुप डी’ में लोगों को नौकरी देकर उनकी जमीन अपने नाम लिखवा ली। कई लोगों ने सामने आकर अपने बयान के जरिए यह तस्दीक की है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने उनकी जमीन लेकर उन्हें ग्रुप डी में नौकरी दी थी। मामले में 30 आरोपी शामिल हैं।
18 सितंबर को जारी किया था समन
सीबीआई ने मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच के लिए अर्जी लगाई है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, 18 सितंबर को पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित अन्य आरोपियों को समन जारी किया था। जांच एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में मंजूरी की कॉपी जमा करा दी है।
सीबीआई जांच को मिली थी मंजूरी
लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ जांच की मंजूरी दी थी। सीबीआई ने इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच की अर्जी भी गृह मंत्रालय को दे रखी है। इस मामले में 15 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। सीबीआई ने इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच की अर्जी भी गृह मंत्रालय को दे रखी है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें यह मंजूरी मिल जाएगी।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…