Tiger Vs Pathaan को लेकर बुरी खबर! सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्‍म पर काम तत्‍काल बंद

Updated on 16-02-2026 01:13 PM
हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्‍टार्स और बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्‍पाई एक्‍शन फ्रेंचाइज के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है! साल 2023 में रिलीज 'पठान' और 'टाइगर 3' में पर्दे पर सलमान खान और शाहरुख खान एकसाथ नजर आए थे। सिनेमाघरों में दोनों को एकसाथ देख जमकर तालियां बजीं। इसी के साथ 'YRF स्‍पाई यूनिवर्स' ने अपने दोनों जासूसों को लेकर 'टाइगर वर्सेस पठान' की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन अब खबर है कि इस फिल्‍म पर ग्रहण लग गया है! एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यशराज फिल्‍म्‍स ने फिलहाल इस फिल्‍म पर काम रोकने का फैसला किया है। यानी फिल्‍म तत्‍कालीन तौर पर 'डिब्‍बाबंद' हो गई है।

'डेक्कन क्रॉनिकल' की रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्म्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍म 'टाइगर वर्सेस पठान' का प्रोडक्‍शन रोक दिया है। बताया जाता है इसकी वजह फिल्‍म का बड़ा बजट है। दो सबसे बड़े सुपरस्‍टार्स की फीस इसका कारण बनी है। वैसे भी, 'स्‍पाई यूनिवर्स' की पिछली दो फिल्‍में 'वॉर 2' और 'टाइगर 3' बॉक्‍स ऑफिस पर बजट के मुकाबले पिट गई है।

'सलमान-शाहरुख फीस कम करें तो बनेगी बात!'

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'यदि दोनों खान, सलमान और शाहरुख अपनी फीस में डिस्काउंट के लिए मान जाते, तो यशराज ‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने के बावजूद, 'टाइगर वर्सेस पठान' पर काम जारी रख सकती थी। लेकिन इस फिल्‍म का बजट बढ़ता जा रहा है। खासकर स्टार फीस की वजह से।'

एक्‍शन सीक्‍वेंस की लागत बढ़ाएगी खर्च

YRF के स्‍पाई यूनिवर्स की शुरुआत, साल 2012 में सलमान खान की 'एक था टाइगर' से हुई थी। साल 2023 में जब 'पठान' में सलमान खान ने कैमियो किया, दर्शकों ने टाइगर और पठान को एकसाथ देखकर जिस तरह की एक्‍साइटमेंट दिखाई, मेकर्स को इस क्रॉसओवर का आइडिया आया। सलमान की 'टाइगर' और शाहरुख की 'पठान', इस स्‍पाई यूनिवर्स के सबसे कमाऊ किरदार हैं। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा 'टाइगर वर्सेस पठान' को बड़े लेवल पर बनाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन ग्रैंड सिनेस्‍कोप और एक्शन सीक्वेंस की बढ़ती लागत ने इस फिल्‍म के अनुमानित बजट को काफी बढ़ा दिया है।

सलमान-शाहरुख की फीस और प्रोडक्‍शन बजट

रिपोर्ट में बताया गया है कि 'टाइगर वर्सेस पठान' के लिए यशराज स्टूडियो को सलमान खान और शाहरुख खान, दोनों को लगभग 100-100 करोड़ रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। यह मौजूदा बाजार के हालात में बड़ा खर्च है। इंडस्ट्री में बढ़ते प्रोडक्शन खर्च के कारण ऐसे में इस फिल्‍म का बजट बहुत अध‍िक जा सकता है। हालांकि, प्रोजेक्‍ट पर इस काम बंद होने को टेम्पररी यानी तात्‍कालिक भी बताया जा रहा है। ना तो यशराज फिल्म्स और ना ही एक्टर्स ने इस पर अभी कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है।

YRF स्‍पाई यूनिवर्स की फिल्‍में और उनका कलेक्‍शन

यशराज फिल्‍म्‍स के स्‍पाई यूनिवर्स की अब तक 6 फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें पहली फिल्‍म 'एक था टाइगर', दूसरी फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है', तीसरी फिल्‍म 'वॉर' और चौथी फिल्‍म 'पठान' ने ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता हासिल की। लेकिन पिछली दो फिल्‍में 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' में मेकर्स को झटका लगा। अब इस फ्रेंचाइज की 7वीं फिल्‍म 'अल्‍फा' है, जिसमें आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ और बॉबी देओल हैं। यह फिल्‍म इसी साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.