पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना गोंविद राम के लिए बना आर्थिक संबलता का आधार

Updated on 05-12-2024 12:28 PM

बालोद। राज्य पिछड़ा वर्ग निगम की पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भोथली निवासी नवयुवक गोविंद राम साहू के खुशहाल जीवन एवं आर्थिक संबलता का आधार बन गया है। इस योजना से मिले लोन की राशि से नवयुवक श्री गोविंद राम ने काॅमन सर्विस सेंटर एवं आॅनलाईन संेटर परिवहन केन्द्र के व्यवसाय संचालन से होने वाले आय से आज आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के साथ सुखयम जीवन व्यतीत कर रहा है। राज्य शासन की इस योजना की सराहना करते हुए गोविंद राम ने बताया कि स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद शासकीय नौकरी के लिए भी कई बार प्रयास किया। लेकिन शासकीय सेवा में चयनित होने में सफलता नही मिलने के कारण स्वरोजगार ही उनके लिए जीविकोपार्जन का साधन रह गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए मैने अपने व्यापार व्यवसाय के शुरूआत के लिए संबंधित कार्यालयों में जाकर इसकी पड़ताल भी की। इसी दौरान मुझे जिला अत्यांवसायी सहकारी विकास समिति बालोद के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के राष्ट्रीय निगम की पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त होने की जानकारी मिली। इसके पश्चात् मैनें संयुक्त जिला कार्यालय सिवनी बालोद में स्थिति जिला अत्यांवसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय में पहुँचकर इसके संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिला अत्यांवसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के बदौलत आवेदन करने के पश्चात् मुझे वर्ष 2023 में व्यवसाय संचालन हेतु ऋण भी प्राप्त हो गया। इसके पश्चात् मैं सर्वप्रथम अपने घर में तथा ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में मैं बस स्टैण्ड गुरूर में काॅमन सर्विस सेंटर एवं आॅनलाईन संेटर परिवहन केन्द्र का संचालन कर रहा हँू। इस व्यवसाय से लगभग मुझे प्रतिमाह 40 हजार रुपये की आमदनी घर बैठे प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि अपने व्यवसाय से प्रतिमाह होने वाली आमदनी से 1869 रुपये की लोन की किश्त हर महीने जमा कर रहा हूँ।

गोविंद साहू ने राज्य सरकार की इस पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में मुझे आर्थिक रूप से सक्षम बनाने तथा मेरे सुखयम जीवन निर्माण के लिए अत्यंत कारगर योजना साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिले लोन की राशि से व्यवसाय संचालन से मुझे आत्मीक संतुष्टि एवं प्रसन्नता हो रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आज मैं अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन-यापन कर रहा हूँ। उन्होंने इस योजना के माध्यम से अपने जैसे अनेक बेरोजगार नवयुवकों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन को सजाने-संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.