'दंगल' के लिए बबीता फोगाट को मिले थे सिर्फ 1 करोड़, फिल्म ने कमाए 2070 करोड़ रुपये, जानिए आमिर को कितना मिला

Updated on 23-10-2024 04:36 PM
साल 2016 में नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई थी। आमिर खान ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी कहानी बबीता फोगाट और गीता फोगाट के जीवन पर आधारित थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़कर कमाई की थी। दुनियाभर में 2070.3 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। मगर अब एक इंटरव्यू में बबीता फोगाट ने कहा है कि उन्हें पैसे कम मिले थे।

फिल्म 'दंगल' को 90 करोड़ के बजट में बनाया गया था। और इसके प्रोडक्शन पर 70 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। वहीं, 20 करोड़ रुपये इसके प्रमोशन और मार्केटिंग पर लगाए गए थे। इस मूवी ने सिर्फ भारत में 387.38 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और और सुपर-डुपर हिट हई थी। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस मूवी के राइट्स के लिए फोगाट फैमिली को 80 लाख रुपये दिए गए थे।

बबीता फोगाट को 'दंगल' के लिए कितना मिला?


मगर अब 'न्यूज 24' से बातचीत में बबीता फोगाट ने बताया है कि उनके परिवार को केवल 1 करोड़ रुपये दिए गए थे। जो कि फिल्म के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के एक प्रतिशत से भी कम था। उन्हें जो पैसे मिले, वो 10 पर्सेंट का भी आधा था यानी 0.05 पर्सेंट। यह डील आमिर खान के बतौर प्रोड्यूसर आने के बहुत पहले ही तय हुई थी। जब डायरेक्टर की टीम स्क्रिप्टिंग कर रही थी।

बबीता फोगाट के पिता ने कहा- 'दंगल के कारण फेमस नहीं हुई'


बबीता ने कहा कि उनके पिता महावीर सिंह फोगाट ने कहा कि उन्हें लोगों का प्यार और सम्मान चाहिए। उन्होंने बाकी चीजों पर ध्यान न देने के लिए कहा था। पिता ने कहा था कि उनकी बेटियां लोगों की वजह से घर-घर में फेमस हुई थीं। न कि फिल्म के कारण। इतना ही नहीं, बबीता ने बताया कि जब आमिर खान मूवी का हिस्सा बने तो उनकी टीम ने किरदारों के नाम बदलने का सुझाव दिया था। लेकिन उनके पिता महावीर नहीं माने।

'दंगल' के लिए आमिर खान की फीस


साथ ही बबीता ने ये भी हताया कि उनके पिता ने आमिर खान की टीम के सामने एक ऑफर रखा था कि वह हरियाणा में एक कुश्ती की एकेडमी खोलें। लेकिन उनकी तरफ से हां-ना में कोई जवाब नहीं आया। और नतीजन आज तक वो एकेडमी बन ही नहीं पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने 35 करोड़ रुपए का बेस सैलरी ली थी। इसके अलावा, उन्होंने प्रॉफिट शेयरिंग से भी काफी पैसा कमाया, जिसकी रकम 375 करोड़ रुपये थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.