बाबा साहब आम्बेडकर करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं – विधानसभा अध्यक्ष

Updated on 16-04-2025 12:51 PM

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 14 अप्रैल को डॉ. आम्बेडकर भवन सिविल लाईन राजनांदगांव में आयोजित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 14 अप्रैल भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बौद्ध कल्याण समिति की मांग पर 10 लाख रूपए की राशि समाज को देने की घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर करोड़ों-करोड़ों लोगों के जीवन में उत्साह और रोशनी दिखाने वाले ऐसे महामानव है, जिन्होंने हिन्दुस्तान के सभी वर्गों को एक जीने का उत्साह दिया और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया। समता, बंधुत्व और न्याय के विचारधारा के साथ शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करो का संदेश दिया।

संघर्ष करने की ताकत समाज के सभी लोगों को देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश एवं दुनिया में ऐसा व्यक्ति जो न केवल अपने ज्ञान, विवेक, बुद्धि और अपने विचार से श्रेष्ठ थे, बल्कि संविधान का निर्माण ही पर्याप्त था कि युगों-युगों तक उनको याद किया जाएगा। संविधान जो न केवल अधिकार और शक्ति देता है, बल्कि कर्तव्य का बोध कराता है। पिछड़े समाज के लिए स्थायी आरक्षण की व्यवस्था ही नहीं करता बल्कि बराबरी और समानता का अधिकार रखने की ताकत संविधान देता है। ऐसे संविधान का निर्माण बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान विविधता वाला देश है जहां 500 प्रकार की भाषाएं और बोलियां है यहां अलग-अलग विचारधारा के लोग रहते हैं। संविधान की यह ताकत है कि भारत को एक सूत्र में बांधकर और जोड़कर रखा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने देश और समाज की मजबूती के लिए संविधान का निर्माण किया। इस संविधान से हिन्दुस्तान वर्ष 1947 से लेकर वर्ष 2025 तक मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि समाज को ऐसा मजबूत संविधान मिला है। संविधान के मार्ग में चलकर समाज बहुत आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव श्री कांति कुमार फुले ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, श्री कोमल सिंह राजपूत, मुख्य वक्ता श्री आर शंभरकर, डॉ. दिवाकर रंगारी, श्री सुशील गजभिये, डॉ. सतीश वासनिक, डॉ. केएल टांडेकर सहित जनप्रतिनिधि, बौद्ध कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के लोग उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
जशपुरनगर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
 19 April 2025
सारंगढ़ । काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर साहू धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और परिचय समारोह का आयोजन किया गया,…
 19 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही…
 19 April 2025
अम्बिकापुर। प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का…
 19 April 2025
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देशभर में एक और अवार्ड से सम्मानित होने पर गौरवान्वित हुआ है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत आल ओवर परफॉर्मेंस…
 19 April 2025
जशपुरनगर। मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक…
 19 April 2025
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के पहचान एवं सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भूआर्य द्वारा…
 19 April 2025
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत माथलडबरी में मंजूषा जोगीराम केंवट का…
 19 April 2025
भिलाई। रेणुका इन्टरटेनमेंट एवं आर के फिल्म के बेनर तले बनने वाली छत्तीसगढी कॉमेडी फिल्म जय-वीरू का शुभ मुहुर्त छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रियाज खान के कार्यालय 244 ढिल्लन काम्पलेक्स में…
Advt.