बाबा बागेश्वर को हत्या की धमकी:परवाना ने हरिहर मंदिर के बयान को गोल्डन टेंपल से जोड़ा

Updated on 02-12-2024 01:25 PM

मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर पंजाब में बवाल मच गया है। 18 मार्च को मुरादाबाद में धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को लेकर बयान दिया था। हालांकि पंजाब के सिख कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने इसे अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल से जोड़ दिया।

उसने पंडित शास्त्री को धमकी तक दी कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है और चाहे जैसे मर्जी, उन्हें मार डालेंगे। परवाना ने पंडित शास्त्री को पंजाब आने तक की चुनौती दे डाली। पंजाब के कपूरथला जिले के कादराबाद गांव में 26 से 30 नवंबर तक 5 दिन का समागम था। जिसके मंच से परवाना ने बाबा बागेश्वर को यह धमकी दी।

वहीं इस मामले में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पुलिस से 48 घंटे के भीतर परवाना को गिरफ्तार करने की मांग की है।

सिलसिलेवार ढंग से पूरा विवाद पढ़ें

बाबा बागेश्वर ने कहा था- हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक हो जाना चाहिए

अब तो आवाज यहां तक भी आ गई। अब तो जल्दी से जल्दी उस मंदिर की पूजा भी प्रारंभ हो जानी चाहिए। अयोध्या में राम जी बैठ गए। काशी में नंदी भगवान निकल आए। यह मुहुर्त है। अब हरिहर मंदिर में भी अभिषेक... रुद्राभिषेक हो जाना चाहिए।

बाबा बागेश्वर के बयान को लेकर कहा जा रहा है कि यह गोल्डन टेंपल के लिए नहीं बल्कि कलकी धाम संभल के लिए था।

परवाना ने कहा- गोल्डन टेंपल के लिए यह बात कही

बरजिंदर परवाना ने कहा- बागेश्वर धाम वाले साधु ने बयान दिया कि वह जो हरमंदिर है, वहां हम अपनी पूजा करेंगे। अभिषेक करेंगे और मंदिर बनाएंगे। मैं कहता हूं कि आओ, पर एक बात याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को मारा। उसे अंदर पैर नहीं रखने दिया। यहां लाखों की फौज आई, उसे हमने गोलियों से भून दिया। बेअंत (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह) को चंडीगढ़ में बम से उड़ाया।

बागेश्वर वाला बाबा नोट कर ले कि आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी टकरेंगे और चाहे जैसे मर्जी हो, तुझे भी मार डालेंगे। तू आ तो सही। हरमंदिर साहिब तो दूर, बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए।

शांडिल्य बोले- हिंदू-सिख भाईचारा तोड़ने की साजिश

वहीं इस मामले में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने परवाना की धमकी का कड़ा विरोध किया। शांडिल्य ने कहा कि बरजिंद्र परवाना को 48 घंटे में गिरफ्तार किया जाए। इस बारे में उन्होंने पंजाब और हरियाणा के DGP को शिकायत भी भेजी। शांडिल्य ने आरोप लगाया कि परवाना ने हिंदू-सिख भाईचारे को तोड़ने की साजिश की है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो फिर वह इसको लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जाएंगे।

पटियाला हिंसा में पकड़ा जा चुका बरजिंदर परवाना

परवाना मूल रूप से पटियाला के राजपुरा का रहने वाला है। उसका जन्म 1984 में हुआ था। वह जरनैल सिंह भिंडरांवाले को अपना आदर्श मानता है। वह 2007-08 के दौरान सिंगापुर गया था। वहां करीब डेढ़ साल रहने के बाद वापस पंजाब लौट आया। यहां आकर परवाना ने दमदमी टकसाल राजपुरा के नाम से एक जत्था बनाया और खुद उसका मुखिया बन गया।

जुलाई 2021 में उसके खिलाफ शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने बरजिंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (दंगे उकसाना), 120 (दंडनीय अपराध की छुपकर साजिश करना) और 505 (सार्वजनिक स्थल पर शरारत करने वाले बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया था।

कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में भी परवाना शामिल रहा। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता है और उस पर भड़काऊ बयानबाजी के आरोप लगते रहते हैं। साल 2022 में पटियाला में हिंसा में भी वह आरोपी था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.