पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन अभियान तेज

Updated on 27-09-2024 12:00 PM

कवर्धा । कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में आयुष्मान पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत परिहार हास्पिटल में आयुष्मान पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उन सभी पात्र हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करना है जो अब तक किसी कारणवश आयुष्मान योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, डॉ. शशिकपुर सिंह परिहार, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उमंग पांडे, अनिल साहू, पवन जायसवाल, अजय ठाकुर और रामगोपाल सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में घर-घर पंजीयन अभियान
कलेक्टर वर्मा के निर्देशन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु घर-घर जाकर छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जिनमें ग्रामीणों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान जिले भर में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के लिए चरणबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आयुष्मान भारत योजना की छठी वर्षगांठ
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 6 साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। जिले में 7,85,950 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से अब तक 6,92,888 कार्ड बनाए जा चुके हैं। 20 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयुष्मान पखवाड़े के दौरान शेष हितग्राहियों के कार्ड बनाने का कार्य तेजी से जारी है।

मोबाइल से भी बन सकते हैं आयुष्मान कार्ड
अब स्मार्टफोन के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए लाभार्थियों को आयुष्मान ऐप डाउनलोड करके आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इस प्रक्रिया में स्टेट राशन कार्ड फैमिली आईडी, आधार कार्ड ओटीपी, या फिंगरप्रिंट विकल्प के जरिए पंजीयन किया जा सकता है। कार्ड की स्वीकृति के बाद, लाभार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र या टोल फ्री नंबर 104 या 14555 पर संपर्क किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.