बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गांवों तक पहुंचाने जागरूकता शिविर आयोजित’

Updated on 13-05-2026 06:36 PM

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के विकासखंड सिलफिली अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र माझापारा, करवां में जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं को महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में महिला सशक्तिकरण केंद्र की जेंडर विशेषज्ञ सुश्री सलोनी कुजूर एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक सुश्री फरजाना ने भ्रूण हत्या रोकथाम, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम, महिला उत्पीड़न, लैंगिक समानता एवं बाल संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ और प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए। आपातकालीन सहायता के लिए 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से संबंधित जानकारी पुस्तिकाएं एवं ब्रोशर वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.