अविनाश चंपावत ने एकल ग्राम नल जल योजना, आरोहण बीपीओ सेंटर, नशा मुक्ति केन्द्र एवं प्रोजेक्ट त्रिनेत्र कंट्रोल रूम का किया अवलोकन

Updated on 05-12-2024 12:28 PM

राजनांदगांव । जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज जिले के प्रवास के दौरान धान खरीदी केन्द्र गठुला और ग्राम बोईरडीह में जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्राम नल जल योजना, आरोहण बीपीओ सेंटर, नशा मुक्ति केन्द्र, प्रोजेक्ट त्रिनेत्र कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। प्रभारी सचिव श्री अविनाश चंपावत ने जिले में जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह उपस्थित थी।

प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केन्द्र गठुला का किया निरीक्षण -

प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से चर्चा कर उनकों मिल रही सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता तथा आद्र्रता मापी यन्त्र से धान की नमी और इलेक्ट्रानिक तौल मशीन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने कहा की धान बेचने में  किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने किसानों से  ऑनलाईन टोकन, नाप तौल तथा कोचियों व बिचौलियों के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। धान खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्था अच्छी की गई है। उन्होंने किसानों को एम किसान पोर्टल में पंजीयन कराने कहा। जिससे किसानों को केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों का एम किसान पोर्टल में पंजीयन कार्य शुरू कराने अधिकारियों को निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने ग्राम बोईरडीह में नल जल योजना का किया अवलोकन -

जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज ग्राम बोईरडीह में जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्राम नल-जल योजना का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से नल कनेक्शन से पानी की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में 285 नग टेप नल कनेक्शन मिला है। यहां नई टंकी के माध्यम से जल प्रदाय हो रहा है। नल के माध्यम से घर पर ही सुबह-शाम पर्याप्त पानी मिल रहा है।

प्रभारी सचिव ने किया आरोहण बीपीओ सेंटर का अवलोकन-

जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने टेक्नोटास्क बिजनेस कॉल के संचालकों से इस सेंटर के संचालन और गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा रोजगारोन्मुखी केन्द्र है। संचालकों ने बताया कि सेंटर में लगभग 900 लोग कार्य कर रहे हैं। यह शिफ्टवार संचालित किया जाता है।

प्रभारी सचिव ने नशा मुक्ति एवं परामर्श केन्द्र का किया अवलोकन -

प्रभारी सचिव ने जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं परामर्श केन्द्र राजनांदगांव का अवलोकन किया। प्रभारी सविव ने नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती मरीजों से बातचीत कर केन्द्र में दी जाने वाली सुविधाओं एवं लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों समझाईश देते हुए कहा कि दोस्ती अच्छे व्यक्ति से करें। उन्होंने मरीजों को यहां से जाने के बाद हूनर के अनुरूप अच्छा कार्य करने कहा। नशा मुक्ति एवं परामर्श केन्द्र में मनोवैज्ञानिक की सुविधा, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा काउंसलिंग, योग थेरेपी मेडिटेशन संगीत व्यायाम की सुविधा, नि:शुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा, नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है।

प्रभारी सचिव ने जिले में संचालित प्रोजेक्ट त्रिनेत्र अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का किया अवलोकन -

प्रभारी सचिव ने जिले में संचालित प्रोजेक्ट त्रिनेत्र अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने बताया कि शहर की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के नागरिकों द्वारा प्रोजेक्ट त्रिनेत्र अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसका कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बना है। यहां पूरे शहर के सीसीटीवी को कंट्रोल किया जाता है। शहर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने के लिए जनसामान्य में उत्साह एवं जागरूकता है। इसके लिए शहर के प्रत्येक चौक-चौराहों, शहर में आने-जाने वाले रास्तों पर, शहर के मेन मार्केट एरिया, कॉलोनियों, गली-मोहल्लों सहित अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। शहर में चोरी, अपराध, दुर्घटना सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। शहर में 385 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पूरे शहर की 24 घंटे मॉनिटरिंग होती है। इस दौरान एसडीएम खेमलाल वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं शिल्पा अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा, उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर, जिला ई प्रबंधक  सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.