गूगल पे यूजर्स ध्यान दें! मोबाइल रिचार्ज के बाद अब बिल पेमेंट पर भी लगने लगा है चार्ज

Updated on 21-02-2025 12:37 PM
नई दिल्ली: अगर आप गूगल पे के जरिए बिजली और गैस जैसी यूटिलिटी सर्विसेज का बिल देते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। देश के बड़े यूपीआई प्लेटफॉर्म्स में से एक गूगल पे ने अब बिजली और गैस जैसे यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर सुविधा शुल्क लेना शुरू कर दिया है। पहले इसमें कम रकम वाले ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नहीं लगती थी। लेकिन अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 0.5% से 1% तक का चार्ज और साथ में GST भी लगेगा। एक साल पहले गूगल पे ने मोबाइल रिचार्ज पर 3 रुपये का सुविधा शुल्क लगाया था। अब बिल पेमेंट पर भी शुल्क लगने लगा है।
ET ने एक रिव्यू में पाया कि एक ग्राहक ने क्रेडिट कार्ड से बिजली का बिल भरने पर लगभग 15 रुपये सुविधा शुल्क के रूप में दिए। इस चार्ज में GST भी शामिल था। इसे डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए प्रोसेसिंग शुल्क भी बताया गया। एक जानकार ने बताया कि गूगल पे का बिल पेमेंट पर प्लेटफॉर्म शुल्क लगाना UPI ट्रांजैक्शन से कमाई करने की तरफ एक बड़ा कदम है। कंपनियां पेमेंट प्रोसेसिंग की लागत वसूलना चाहती हैं। जैसे-जैसे UPI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, फिनटेक कंपनियां अपना विस्तार करने और साथ ही कमाई भी करने की कोशिश कर रही हैं।

यूपीआई ट्रांजैक्शन में गूगल पे

UPI ट्रांजैक्शन में गूगल पे की बड़ी हिस्सेदारी है। लगभग 37% UPI ट्रांजैक्शन गूगल पे के जरिए होते हैं। यूपीआई ट्रांजैक्शन में वॉलमार्ट के निवेश वाला PhonePe पहले और गूगल पे दूसरे नंबर पर है। जनवरी तक गूगल पे ने 8.26 लाख करोड़ रुपये के UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए थे। एक सूत्र ने बताया कि सुविधा शुल्क या प्लेटफॉर्म शुल्क लेना इंडस्ट्री में आम बात है। पहले गूगल पे खुद यह खर्च उठाता था, लेकिन अब यह खर्च यूजर्स पर डाल दिया गया है। गूगल पे की वेबसाइट पर बताया गया है कि कार्ड पेमेंट पर सुविधा शुल्क लगता है। लेकिन सीधे बैंक अकाउंट से लिंक UPI ट्रांजैक्शन अब भी फ्री है। यह साफ नहीं है कि यह शुल्क कब से लागू किया गया है।PhonePe की वेबसाइट के अनुसार पानी, पाइप्ड गैस और बिजली जैसे कुछ बिल पेमेंट पर कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए सुविधा शुल्क लगता है। इसी तरह, Paytm भी UPI भी मोबाइल रिचार्ज और गैस, पानी, क्रेडिट कार्ड पेमेंट जैसे कई यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1 रुपये से 40 रुपये तक का प्लेटफॉर्म शुल्क लेता है। UPI का इस्तेमाल तो बहुत बढ़ गया है, लेकिन फिनटेक कंपनियों को इससे ज़्यादा कमाई नहीं हो रही है। PwC की एक स्टडी के मुताबिक UPI से दुकानदारों को पेमेंट करने पर ट्रांजैक्शन वैल्यू का लगभग 0.25% प्रोसेसिंग कॉस्ट के रूप में खर्च होता है।

एमडीआर पर चार्ज

वित्त वर्ष 2024 में, UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग का खर्च 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसमें से 4,000 करोड़ रुपये 2,000 रुपये से कम वाले ट्रांजैक्शन पर खर्च हुए। 2020 से, भारत सरकार ने 2,000 रुपये से कम के UPI ट्रांजैक्शन पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) माफ कर दिया है ताकि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिले। 2021 से, सरकार इन छोटे ट्रांजैक्शन का MDR खुद वहन करने लगी। 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 1.1% मर्चेंट शुल्क लग सकता है।

इंडस्ट्री के एक एक्जीक्यूटिव ने कहा कि सरकार ने UPI के विकास में अहम भूमिका निभाई है। छोटे ट्रांजैक्शन की लागत वहन करके सरकार ने लोगों को UPI अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। लेकिन छोटे ट्रांजैक्शन पर MDR न होने से UPI प्लेटफॉर्म्स के पास यूजर्स से सीधे कमाई करने के ज्यादा रास्ते नहीं हैं। UPI की ग्रोथ लगातार जारी है। जनवरी 2025 में 16.99 अरब ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 23.48 लाख करोड़ रुपये थी। यह दिसंबर 2024 की तुलना में 1.55% ज्यादा ट्रांजैक्शन और 1% ज़्यादा वैल्यू है। साथ ही, यह पिछले साल की तुलना में 39% की बढ़ोतरी दर्शाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.