कैंसर के वक्त मनीषा कोइराला का दोस्तों और परिवारवालों ने छोड़ दिया था साथ, अकेली पड़ गई थीं एक्ट्रेस
Updated on
15-05-2024 02:14 PM
बॉलीवुड के कई सितारे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आए हैं और उससे पार भी पाए है। इसमें मनीषा कोइराला भी शामिल हैं, जिन्होंने इस बीमारी को शिकस्त दी और आज दोबारा पर्दे पर उसी जोश के साथ नजर आ रही हैं, जैसे लोगों ने उन्हें हमेशा देखा है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे कैसर से उनकी लड़ाई ने उनके रिश्तों के बारे में एहसास करवाया। जब उन्हें कैंसर हुआ तो उस वक्त जिन दोस्तों पर भरोसा करती थीं, उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया। इस मुश्किल समय में उनके पास सिर्फ परिवार ही था। लेकिन वह भी उनसे मिलने नहीं आया।
मनीषा कोइराला ने NDTV से खास बातचीत में बताया कि कैसे उस मुश्किल समय में दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते बदल गए। उन्होंने बताया, 'यह एक सफर रहा। सीखने वाला अनुभव भी था। मुझे ऐसा भरोसा था कि मेरे कई दोस्त हैं। मैंने सोचा किसी के साथ पार्टी करूंगी, किसी के साथ घूमने जाऊंगी, किसी के साथ मस्ती करूंगी। वो लोग मेरे दर्द में मेरे साथ होंगे। लेकिन ऐसा नहीं था। लोग अपना दर्द तो दूर दूसरों का भी दर्द लेकर नहीं बैठ पाते हैं। हम हमेशा दर्द महसूस ना करने के बहाने ढूंढने की कोशिश करते हैं। हम दर्द से बचना चाहते हैं और ये इंसानी प्रवृत्ति है। मैंने खुद को अकेला पाया और मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास अब परिवार ही है।'
मनीषा कोइराला को करीबी परिवार का मिला था साथ
मनीषा कोइराला ने अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे उस वक्त लगा कि मेरे पास एक बहुत बड़ा कोइराला खानदान है। लेकिन कोई नहीं था। परिवार में हर कोई समृद्ध है। हर कोई इसका भार उठा सकता है। लेकिन मेरे माता-पिता, भाई और उनकी पत्नी ही थे। और कोई नहीं। बाद में मुझे एहसास हुआ कि जब सब मुझे छोड़ देंगे तो यही लोग मेरे साथ होंगे। मेरी प्रायोरिटी मेरे करीबी परिवारवाले हैं, फिर चाहे कुछ भी हो। वो मेरी लाइफ में सबसे पहले आते हैं और बाकी सब बाद में।'
मनीषा कोइराला को हुआ था कैंसर
मनीषा कोइराला को 2012 में कैंसर का पता चला था। न्यूयॉर्क में उनका इलाज हुआ था। जहां से वह तीन साल में ठीक हो गई थीं। इंटरव्यू में बताया कि उनकी वो बीमारी उनके काम और उनकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है। जिसके बारे में उन्हें 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान मालूम हुआ। लेकिन उन्होंने उन्होंने चुनौतियों का सामना किया और फोक्स होकर काम किया।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…