असम के होम सेक्रेटरी ने ICU में सुसाइड किया:कैंसर पीड़ित पत्नी की कुछ मिनट पहले मौत हुई थी, सदमे में खुद को गोली मारी

Updated on 19-06-2024 12:47 PM

असम के होम और पॉलिटिकल सेक्रेटरी शिलादित्य चेतिया ने अपनी पत्नी की मौत के कुछ मिनटों के बाद आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी अगामोनी बोरबरुआ कैंसर से पीड़ित थीं। पिछले कई दिनों से गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मंगलवार (18 जून) को 40 साल की अगामोनी जिंदगी की जंग हार गईं। वह ICU में भर्ती थीं। उनकी मौत के 10 मिनट के भीतर 44 साल के शिलादित्य ने सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। पत्नी की बीमारी के कारण शिलादित्य पिछले चार महीने से छुट्टी पर थे।

शिलादित्य 2009 बैच के IPS अधिकारी थे। वे असम के तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी रह चुके हैं। होम सेक्रेटरी के पद पर तैनात होने से पहले उन्होंने असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट के रूप में भी काम किया था। उन्हें 2015 में स्वतंत्रता दिवस पर वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला था।

मेडिकल स्टाफ से कहा था- प्रार्थना के लिए थोड़ी प्राइवेसी चाहिए​​​​
नेमकेयर अस्पताल के डायरेक्टर हितेश बरुआ ने बताया कि चेतिया की पत्नी दो महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। तीन दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई। हमने चेतिया को उनकी स्थिति के बारे में बताया भी था।

मंगलवार की शाम 4.25 बजे अगामोनी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद चेतिया ICU केबिन में गए। उन्होंने मेडिकल स्टाफ से कहा कि वे अपनी पत्नी के शव के पास प्रार्थना करने के लिए थोड़ी प्राइवेसी चाहते हैं।

नेमकेयर अस्पताल के डायरेक्टर के मुताबिक, स्टाफ केबिन से जैसे ही बाहर निकला, गोली चलने की आवाज आई। अस्पताल के लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि चेतिया ​​​​​अपनी पत्नी के शव के पास गिरे हुए थे। डॉक्टरों ने चेतिया को बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।

कुछ समय पहले मां और सास की हुई थी मौत
असम पुलिस के पूर्व डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने बताया कि​​​ चेतिया और अगामोनी की 12 मई 2013 को अरेंज मैरिज हुई थी। कपल की कोई संतान नहीं थी। कुछ समय पहले ही चेतिया ने अपनी मां और सास को खोया था। चेतिया के पिता भी एक पुलिस अधिकारी थे। चेतिया की पत्नी अगामोनी ने तेजपुर यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं की पढ़ाई की थीं। वह यूनिवर्सिटी में टॉपर थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.