असीम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत के मुकेश अंबानी को यूं ही नहीं दी धमकी, डोनाल्ड ट्रंप से है गहरा कनेक्शन, समझें

Updated on 14-08-2025 04:16 PM
वॉशिंगटन: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिका के दौरे पर भारत के खिलाफ हदें पार करने वाला काम किया है। मुनीर ने फ्लोरिडा के टैम्पा में एक कार्यक्रम के दौरान भारत के सबसे ताकतवर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के खिलाफ जहर उगला था, जिससे रिलायंस की जामनगर स्थित रिफाइनरी को निशाना बनाने की पाकिस्तान की मंशा का पता चलता है। मुनीर की इस टिप्पणी को एक सोझी-समझी चाल माना जा रहा है, जिसका कनेक्शन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है।

अंबानी को मुनीर की धमकी

टैम्पा के एक होटल में बंद कमरे में दिए गए भाषण के दौरान जनरल मुनीर ने कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया। इस पोस्ट में कुरान की आयत के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तस्वीर थी। मुनीर ने कहा कि हालिया सैन्य टकराव के दौरान उन्होंने उस पोस्ट को 'इसलिए अधिकृत किया था, ताकि उन्हें पता चल सके कि अगली बार हम क्या करेंगे।'

यहां ये गौर करना जरूरी है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। यह ऊर्जा से लेकर बुनियादी ढांचे तक अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को गति प्रदान करती है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख की धमकी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर हमलावर हैं।

भारत को डराने की कोशिश

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कुछ लोगों के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस रूसी कच्चे तेल का एक प्रमुख खरीदार है। ऐसे में मुनीर की धमकी सिर्फ एक उद्योगपति से जुड़ी नहीं है। यह भारत की आर्थिक संप्रभुता पर हमला था। मुनीर के बयान का डोनाल्ड ट्रंप से कनेक्शन इस वजह से ज्यादा विश्वसनीय लगता है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति का टैरिफ हमला अब तक बेअसर साबित हुआ है।
भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपनी घरेलू जरूरतों के अनुसार, तेल की आपूर्ति के बारे में फैसला करता है। इसके पहले चीन में भी ट्रंप को नाकामी मिली थी। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने तो खुलकर स्वीकार कर लिया कि चीन के साथ स्थिति जटिल है। उन्होंने फॉक्स न्यूज के एक कार्यक्रम में कहा कि चीन का मुद्दा थोड़ा ज्यादा जटिल है, क्योंकि हमारे रिश्ते कई अन्य चीजों को प्रभावित करते हैं, जिनका रूसी स्थिति से कोई लेना देना नहीं है।

खुद को ट्रंप का वफादार दिखाना चाह रहे मुनीर

चीन पर दबाव बनाने में नाकाम होने के बाद अब अमेरिका का ध्यान भारत पर केंद्रित हो गया है। दबाव बनाने के अभियान में अंबानी के खिलाफ हालिया धमकी एक शर्मनाक रणनीति है। अमेरिका का बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को आतंकवादी समूह घोषित करना भी इसी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें भारत को नाराज करना औऱ बलूचिस्तान के खनिज संसाधनों तक पहुंच का वादा करके पाकिस्तान को लुभाना शामिल है।

इस नजरिए को तब और समर्थन मिला जब इसी सप्ताह एक संयुक्त बयान में अमेरिकी विदेश विभाग ने क्षेत्र और दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले आतंकवादी संगठनों पर लगाम लगाने में पाकिस्तान की निरंतर सफलता की तारीफ की। मुनीर की अंबानी को धमकी को अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने वफादारी दिखाने के लिए बेकरारी के रूप में देखा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.