एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का तुफान जारी, इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदकर दर्ज की लगातार दूसरी धमाकेदार जीत

Updated on 21-09-2026 12:26 PM
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 के भारी अंतर से रौंद दिया। अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 19-0 से पटखनी देने के बाद शोर्ड मारिन की देखरेख में खेल रही भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी एकतरफा जीत है। इस मुकाबले में भारतीय फॉरवर्ड्स ने इंडोनेशियाई डिफेंस की धज्जियां उड़ा कर रख दीं।


गोलों की बरसात, तीन खिलाड़ियों ने जड़ी शानदार हैट्रिक

इंडोनेशिया के खिलाफ मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाए रखा। भारत की ओर से दीपिका, ऋतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी-अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने दो-दो गोल दागकर टीम के बड़े स्कोर में अहम योगदान दिया। वहीं टीम की कप्तान सलीमा टेटे और इशिका ने भी एक-एक गोल दागा।

तीसरे क्वार्टर में इंडोनेशिया को मिला इकलौता गोल

पूरी तरह से भारतीय टीम के दबदबे वाले इस मुकाबले में इंडोनेशिया की टीम केवल एक गोल करने में सफल रही। मैच के तीसरे क्वार्टर में इंडोनेशिया की इन्नेस आदित्य ने नियर पोस्ट पर भारत की गोलकीपर बिचू देवी को चकमा देते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाला। इसके अलावा पूरे 60 मिनट तक इंडोनेशिया की टीम भारतीय गोलपोस्ट पर कोई खास दबाव नहीं बना सकी।


अंक तालिका में भारत का दबदबा

मैच के चौथे क्वार्टर में नवनीत कौर ने बॉटम-लेफ्ट कॉर्नर में एक पावरफुल बैकहैंड शॉट दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की इस आसान जीत पर मुहर लगा दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारतीय टीम दो मैचों में छह अंकों और +35 के शानदार गोल अंतर के साथ पूल-बी में टॉप पर पहुंच गई है। हालांकि, ग्रुप स्टेज में आगे भारतीय टीम को कुछ और कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
Advt.