एशिया कप 5 से 21 सितंबर तक हो सकता है:मीडिया रिपोर्ट्स में दावा; दो बार भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान

Updated on 02-07-2025 02:24 PM

एशिया कप 5 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो सकता है। टूर्नामेंट का फाइनल 21 सितंबर को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 फॉर्मेट के तहत एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का पहला मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा। अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं, तो इनकी दूसरी टक्कर 14 सितंबर को हो सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

इससे पहले, एशिया कप की मेजबानी भारत के पास थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से UAE को टूर्नामेंट होस्ट करने को कहा गया है। 17 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग लेंगी।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अगले 3 एशिया कप साइकल के बारे में भी बताया है। 2027 में पाकिस्तान में यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं 2029 में बांग्लादेश और 2031 में श्रीलंका इसे होस्ट करेगा।

BCCI ने मंजूरी दी 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपनी-अपनी सरकारों से टूर्नामेंट खेलने की मंजूरी लगभग मिल चुकी है। टूर्नामेंट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स ने प्रमोशनल पोस्टर भी जारी कर दिया है।

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

अप्रैल में पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध खराब हैं। ऐसे में एशिया कप में पाकिस्तान के भारत आने की संभावना खत्म हो गई है। ऐसे में ACC टूर्नामेंट को UAE में कराने पर विचार कर रहा है।

भारत ने 8 बार जीता एशिया कप 

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे

इस साल फरवरी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं गई थी। भारत के सभी मैच UAE में कराए गए थे, यही नहीं एक सेमीफाइनल और फाइनल भी UAE में ही हुए थे। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा कर खिताब अपने नाम किया था।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप हाइब्रिड मॉडल पर 

अक्टूबर में भारत में होने वाला विमेंस वनडे वर्ल्ड कप हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत-पाक की विमेंस टीम लीग में आमने-सामने होंगी। वहीं, 2026 में इंग्लैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय विमेंस और पाकिस्तान विमेंस टीम लीग के दौरान भिड़ेंगी।

मुंबई हमले के बाद से द्विपक्षीय सीरीज बंद

2008 के मुंबई हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद हैं। अब दोनों टीमें अब केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना करती हैं। ऐसे में जब भी भारत-पाकिस्तान मैच होता है तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होती हैं। ऐसे में आयोजक और ब्रॉडकास्टर भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा से ज्यादा कमाई करते हैं।



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     28 April 2026
    दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
     28 April 2026
    हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
     28 April 2026
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
     28 April 2026
    अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
     28 April 2026
    नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
     28 April 2026
    नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
     28 April 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
     28 April 2026
    नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
     28 April 2026
    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
    Advt.