भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकते ही सोना धड़ाम, सुबह-सुबह ही औंधे मुंह गिरी कीमत
Updated on
12-05-2025 03:09 PM
नई दिल्ली: सोमवार को सुबह-सुबह ही बाजार से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आईं। एक तरफ जहां शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी आई तो वहीं दूसरी ओर सोना धड़ाम हो गया। एमसीएक्स पर जून वायदा सोने की कीमत में सुबह ही दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई। इस गिरावट के साथ यह प्रति 10 ग्राम 95 हजार रुपये से नीचे आ गया है। सोने की कीमत में गिरावट को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को जोड़कर देखा जा रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी जबरदस्त तनाव अब रुक गया है। ऐसे में सोमवार को पीली धातु की कीमत में भी गिरावट आई। पिछले कारोबारी दिन में यह 96,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 1,018 रुपये की गिरावट के साथ 95,500 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें गिरावट आती गई।
कितना गिरा सोने का भाव?
सोमवार सुबह 9:30 बजे एमसीएक्स पर जून वायदा सोने की कीमत 94,203 रुपये पर कारोबार कर रही थी। ऐसे में इसमें बाजार खुलने के कुछ के अंदर ही 2,315 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ गई है। यानी सोने की कीमत 2.4% गिर गई है। इस महीने की यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।
क्यों आई सोने में गिरावट?
सोने की गिरावट का सबसे बड़ा कारण भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच सीमा पर काफी तनाव बना हुआ था। इससे सोने की खरीदारी बढ़ गई थी। अब स्थिति सामान्य जैसी हो गई है। ऐसे में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…