IPL 2026 ऑक्शन खत्म होते ही सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़, कैमरून ग्रीन पर हुई पैसों की बारिश

Updated on 18-12-2025 05:23 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 की नीलामी में अपनी रणनीति से सबको हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ₹25.20 करोड़ में खरीदकर इतिहास रच दिया है। यह लीग के इतिहास में किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए लगी अब तक की सबसे बड़ी बोली है। अबू धाबी के एतिहाद एरेना में हुई इस नीलामी में KKR ने न केवल ग्रीन, बल्कि श्रीलंकाई यॉर्कर किंग मथीशा पथिराना को भी ₹18 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर अपनी तेज गेंदबाजी इकाई को बेहद खतरनाक बना लिया है।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

KKR की इस महंगी खरीदारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हलचल पैदा कर दी है। ₹64.30 करोड़ के बड़े बजट के साथ नीलामी में उतरी KKR को लेकर कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं। विशेष रूप से कैमरन ग्रीन की कीमत को लेकर एक मीम काफी चर्चा में है जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तुलना ग्रीन की एक सीजन की कमाई से की गई है। इसके अलावा रचिन रवींद्र, फिन एलन और टिम सीफर्ट जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ियों को सस्ते में जोड़कर KKR ने अपनी बल्लेबाजी की गहराई को भी काफी मजबूती प्रदान की है।

भविष्य की रणनीति और बेंच स्ट्रेंथ

KKR ने केवल बड़े नामों पर ही दांव नहीं लगाया, बल्कि राहुल त्रिपाठी (₹75 लाख) और रचिन रवींद्र (₹2 करोड़) जैसे किफायती विकल्पों को चुनकर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी सुधारा है। इन नई खरीदारियों से टीम को अगले सीजन के लिए कई विकल्प मिल गए हैं। अब देखना यह होगा कि कैमरन ग्रीन और पथिराना की यह महंगी जोड़ी कोलकाता के नाइट्स को आईपीएल 2026 की ट्रॉफी तक ले जाने में कितनी सफल साबित होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.