Haryana का नतीजा आते ही Congress को आंख दिखाने लगे क्षेत्रीय दल, पढ़िए अरविंद केजरीवाल और प्रियंका चतुर्वेदी के कमेंट्स

Updated on 08-10-2024 04:25 PM
 नई दिल्ली । हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आगामी चुनावों में उसे सहयोगी दलों के दबाव का सामना करना पड़ेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है।

हरियाणा के परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल और मुंबई में उद्धव ठाकरे शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी। प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जहां कांग्रेस का भाजपा के साथ सीधा मुकाबला होता है, वहां कांग्रेस कमजोर पड़ जाती हैं।


इशारों-इशारों में क्या कह गईं प्रियंका


प्रियंका की इस प्रतिक्रिया को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रियंका ने कांग्रेस को संदेश देने की कोशिश की है कि महाराष्ट्र का विधानसभा उद्धव ठाकरे को आगे रखकर लड़ा जाए, तभी भाजपा और उसके सहयोगी दलों का मुकाबला किया जा सकता है। अब महाराष्ट्र के सीट बंटवारे में भी सहयोगी दल कांग्रेस पर हावी होने की कोशिश करेंगे।


अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर तंज


अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने दिल्ली में कहा, किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अतिआत्मविश्वास भारी पड़ सकता है।


अपने पार्षदों की बैठक में केजरीवाल ने कहा कि आपस में नहीं लड़ना है। यह काम चुनाव बाद कर लेंगे। यदि आपस में लड़ते रहे, तो हार तय है। माना जा रहा है कि केजरीवाल का इशारा हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा के विवाद पर था


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.