'सिकंदर' रिलीज होते ही रश्मिका मंदाना पहुंचीं रेस्टोरेंट, पीछे मुंह छिपाते विजय देवरकोंडा भी आए, वीडियो वायरल
Updated on
31-03-2025 02:13 PM
साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में छाई हुई हैं। 'एनिमल' और 'छावा' के बाद अब वो सलमान खान के साथ 'सिकंदर' फिल्म में नजर आ रही हैं, जो 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एआर मुरुगादॉस की फिल्म को लेकर पहले दिन जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। खैर। इस बीच रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। अकेले नहीं! रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी उनके साथ नजर आए हैं। फैंस दावा कर रहे हैं कि वे दोनों लंच डेट पर गए थे।
रश्मिका मंदाना को कैजुअल लुक में रेस्टोरेंट में एंट्री करते हुए देखा गया। उन्होंने पपाराजी को देखा तो उनका अभिवादन भी किया। कुछ सेकेंड बाद विजय देवरकोंडा भी दूसरी तरफ से एंट्री लेते हुए दिखे। उन्होंने पोज नहीं दिया और सीधे अंदर चले गए। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा भी ढका हुआ था।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वीडियो
मालूम हो कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन वे अक्सर साथ नजर आते हैं। यहां तक कि तीज-त्योहार पर भी सेम बैकग्राउंड की फोटोज अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हैं। छुट्टियों पर भी छिपते-छिपाते जाते हैं। दोनों ने साथ में काम भी किया है। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में उनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी।
'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान की 'सिकंदर' ने ईद पर छप्परफाड़ कमाई की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और सत्यराज सहित कई सितारे नजर आए हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…