फॉर्म में लौटते ही एमएस धोनी के डरावने 'भूत' ने कर दिया गजब, सिर्फ माही नहीं, पूरी सीएसके डर से कांप गई!
Updated on
12-04-2025 01:30 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग में सुनील नरेन को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ा भूत माना जाता है। कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के गौतम गंभीर कप्तान थे तो वह इस हथियार का इस्तेमाल महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ करते थे और धोनी इतने परेशान होते कि जल्दी आउट हो जाते। आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से आफत लाने वाले स्पिनर सुनील नरेन ने एक बार फिर से खुद को बल्लेबाजों के लिए बीस साबित करते हुए अपनी गेंदबाजी का दमखम दिखाया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके होम ग्राउंड चेपॉक में जिस तरह से ध्वस्त किया, वह काबिले तारीफ है। इस हार से सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर मुश्किल बढ़ गई है।
सुनील नरेन ने एमएस धोनी को फंसाया, गौतम गंभीर के अंदाज में रहाणे ने लगाई थी फील्ड नरेन ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और अपनी टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने धोनी को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया, जबकि माही एक बार फिर कोई शॉट उनके खिलाफ नहीं खेल सके। यहां पिछले सीजन सीएसके में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने गौतम गंभीर के अंदाज में फील्डिंग लगाई थी। उनका यह प्लान काम भी कर गया। यह सब आईपीएल 2025 के 23वें मैच में हुआ जब नरेन एंड कंपनी के सामने पांच बार की चैंपियन टीम महज 103 रनों पर सिमट गई।
केकेआर के लिए सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं सुनील नरेन नरेन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। आईपीएल 2018 से अब नरेन को 99 मैचों में 9 बार प्लेयर ऑफ द मैच मिल चुका है। जब बात केकेआर के लिए यह अवॉर्ड जीतने की आती है, नरेन का कोई सानी नहीं है। उन्होंने केकेआर के लिए 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता है, जो सबसे ज्यादा है। आंद्रे रसेल 15 बार ऐसा कर चुके हैं। 36 साल के इस गेंदबाज ने 181 आईपीएल मैचों में अब तक 25.46 की औसत के साथ 185 विकेट लिए हैं और वह आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
सीएसके खिलाफ सुनील नरेन बन जाते हैं भूत, अब तक कर चुके हैं 26 शिकार आईपीएल एक निर्मम खेल है जहां पर स्पिन गेंदबाजों को छक्का मारने के लिए विशेषकर टारगेट किया जाता है। युजवेंद्र चहल, पीयूष चावला, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा जैसे धुरंधरों की गेंदबाजी पर जहां इस लीग में अब तक 200 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं, वहीं नरेन ने सिर्फ 175 छक्के ही खाए हैं। सुनील नरेन ने सीएसके के खिलाफ अब तक 26 विकेट लिए हैं, जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किसी गेंदबाज द्वारा लिए गए दूसरे सर्वाधिक विकेट हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के लिए काल साबित होते हैं सुनील नेरन नरेन का जादू केवल सीएसके पर ही नहीं, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ भी खूब चलता है। टी20 क्रिकेट में धोनी ने इस मिस्ट्री गेंदबाज के खिलाफ सिर्फ 52 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है और औसत सिर्फ 16 की रही है।
चेन्नई पर कहर बरपाने के बाद क्या बोले सुनील नरेन मैच के बाद नरेन ने कहा- मैं अपनी ताकत पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा हूं। बल्लेबाज अच्छा खेलते हैं, लेकिन अगर आप उन पर ज्यादा ध्यान देते हैं, तो आप पहले से ही दबाव में आ जाते हैं। आप अभ्यस्त हो जाते हैं और जितनी जल्दी हो सके तालमेल बैठाने की कोशिश करते हैं। आप देखते हैं कि पावरप्ले में क्या होता है और टीम की मदद करने की कोशिश करते हैं। यह बहुत सीधी बात है कि आपका काम टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाना है। कभी-कभी यह काम करता है, कभी-कभी नहीं।
भोपाल, भोपाल जिला ट्रायथलोन संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…