अरुणीश चावला रेवेन्यू सेक्रेटरी बनाए गए:बजट से 5 हफ्ते पहले सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, बजट टीम पूरी हुई

Updated on 26-12-2024 01:08 PM

केंद्र सरकार ने बुधवार को बजट से 5 हफ्ते पहले कार्मिक मंत्रालय ने प्रशासनिक फेरबदल किया। बिहार कैडर से 1992 बैच के IAS अफसर अरुणीश चावला को राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है।

दिसंबर में संजय मल्होत्रा ​​के भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद राजस्व सचिव का पद खाली हो गया था। चावला वर्तमान में फार्मास्यूटिकल्स सेक्रेटरी हैं। आधार प्राधिकरण के CEO अमित अग्रवाल, चावला की जगह फार्मास्यूटिकल्स सचिव होंगे।

हालांकि नियमित पद पर नियुक्ति होने तक चावला संस्कृति मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। चावला की नियुक्ति से बजट बनाने वाली टीम भी पूरी हो गई है।

बजट टीम में वित्त मंत्री, वित्त सचिव,राजस्व सचिव, व्यय सचिव, आर्थिक मामलों के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA), बजट प्रमुख, RBI के प्रतिनिधि, सीबीडीटी और सीबीआईसी चीफ शामिल होते हैं।

इन अधिकारियों के भी विभाग बदले

मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी को हायर एजुकेशन सेक्रेटरी बनाया गया है। वे 1992 बैच के IAS अधिकारी हैं।

वर्तमान में कपड़ा सचिव रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में विशेष सचिव नीरजा शेखर को राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का महानिदेशक बनाया गया है।

कौन हैं अरुणीश चावला 

अरुणीश चावला बिहार कैडर से 1992 बैच के IAS हैं। चावला 1 नवंबर 2023 से राजस्व सचिव पद पर नियुक्ति तक फार्मास्यूटिकल्स सचिव के रूप में कार्यरत थे। चावला ने योजना और विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है। वे बिहार राज्य योजना बोर्ड के सचिव और बिहार आपदा पुनर्वास और पुनर्निर्माण सोसाइटी के परियोजना निदेशक भी रहे हैं।

पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के अनुसार, चावला ने शहरी विकास और आवास के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में शहरी विकास प्रयासों का नेतृत्व किया और साथ ही पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

चावला, वाशिंगटन डीसी अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के क्षमता विकास संस्थान में सीनियर इकोनॉमिस्ट भी रहे। 2020 से दो साल के लिए उस पद पर नियुक्त हुए। अगस्त 2024 तक उन्हें संस्कृति मंत्रालय के सचिव का पद भी सौंपा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.