वर्ल्ड कप की जीत के जश्न में डूबे अर्शदीप सिंह:परिजनों संग विजेता ट्रॉफी के साथ दिखे, परिवार भी गया था मैच देखने

Updated on 03-07-2024 02:27 PM

टी-20 विश्व कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर इतिहास रचा है। इससे पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं, इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय खिलाड़ियों और उनके परिजनों की खुशी भी देखते ही बन रही है।

ऐसे ही जश्न की कुछ की फोटो सोशल मीडिया पर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह व उसके परिवार भी सामने आई है। जिसमें वह ट्रॉफी व मैडल के साथ नजर आ रहे हैं। उनका परिवार भी मैच देखने के लिए विदेश गया हुआ था। वहीं, अब उनके स्वागत के लिए तैयारियां चल रही है, उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

टूर्नामेंट से करियर को मिली पहचान

अर्शदीप सिंह के लिए यह टूर्नामेंट काफी खास रहा है। इस टूर्नामेंट से उन्हें अलग पहचान मिली है। उन्होंने आठ मैचों में 17 विकेट हासिल कर एक रिकॉर्ड बनाया है। वह ऐसा कर इस वर्ल्ड कप में दुनिया के पांच गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। उनके परिवार से लेकर कोच तक खुश हैं।

दो साल पहले खालिस्तानी कहा गया

दो साल पहले एशिया कप 2022 में भारत को पाकिस्तान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। सुपर-4 राउंड में एक समय भारतीय टीम की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन खराब गेंदबाजी, फील्डिंग और लापरवाही के कारण भारत मैच हार गया।

18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। यही इस मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। जिसके बाद अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी कहकर ट्रोल किया जाने लगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.