अपने आपको राहुल गांधी से भी उपर मानते हैं भूपेश बघेल?

Updated on 15-06-2021 02:42 PM

छत्‍तीसगढ में कोरोना से हुई मौतों को जानबूझकर छुपाया
क्‍या सुपर सीएम (महिला अधिकारी) की कठपुतली हैं भूपेश बघेल?
बहुचर्चित लेमरू खदान अडानी को दे रहे हैं भूपेश बघेल

विजया पाठक, एडिटर, जगत विजन

      विवादों में बना रहना छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की नियति बन गई है। वह हर दिन कुछ न कुछ ऐसी हठधर्मिता कर देते हैं उनके साथ विवाद जुड़ जाता है। कहा जा सकता है कि उनका विवादों से चोली दामन का साथ हो गया है। ताजा मामला छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों को लेकर तूल पकड़ा जाना है। भूपेश सरकार ने अपने सरकारी आंकड़े में 13,317 लोगों की मृत्‍यु होना दिखाया है। जबकि दिनांक 21 मई 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी विश्व स्वास्थ्य आंकड़े की वार्षिक रिपोर्ट-2021 (https://www.who.int/data/gho/publications/world-health-statistics) दी थी, इस रिपोर्ट में अंकित किया गया था कि महामारी से विश्व के कुल संक्रमितों की संख्या 166,466,762 (https://www.worldometers.info/coronavirus/) में से भारत में संक्रमितों की संख्या 26,285,069 है, जो कि विश्व का 16% है। रिपोर्ट-2021 के 80 लाख मृत्यु के 16% के हिसाब से भारत में करीब 13 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना महामारी से हुई है। देश की कुल आबादी जो कि 135 करोड़ है, उसमें छत्‍तीसगढ़ की कुल आबादी 2.94 करोड़ है। जिसका अनुपात प्रतिशत 2.17% है। उसमें आबादी प्रतिशत के आधार से छत्‍तीसगढ़ में करीब 28,210 लोगों की मृत्‍यु हुई है। इस रिपोर्ट में प्रदेश के गांवों में हुई मृत्‍यु को नहीं जोड़ा गया है। यदि गांवों में हुईं मृत्‍यु को जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा 50,000 के पार हो जाएगा। जबकि भूपेश सरकार ने अपना सरकारी आंकड़ा सिर्फ 13,317 लोगों की मृत्‍यु होना दिखाया है। इससे तो यही संदेश जाता है कि भूपेश बघेल किसी की भी नहीं सुनते हैं और अपनी मर्जी के मालिक बने बैठे हैं। हम अंदाजा लगा सकते हैं कि जब वही हाईकमान की बात नही मान रहे हैं तो प्रदेश के अंदर किसकी बात सुनते होंगे। यह भी बताया जा रहा है उनकी हठधर्मिता प्रदेश की एक महिला अधिकारी के कारण भी प्रबल हो रही है। क्‍योंकि वर्तमान में भूपेश बघेल इस महिला अधिकारी की कठपुतली बने हुए हैं। इस महिला अधिकारी के कहने पर ही वह सारे फैसले लेते हैं। अब वह चाहे गलत हो या सही। सभी जानते हैं कि यह महिला अधिकारी भूपेश बघेल के काफी करीब है।
       वहीं कांग्रेस की पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस में स्‍पष्‍ट तौर पर कहा था कि कांग्रेस के शासन वाली राज्‍य सरकारें कोरोना संक्रमण से हुई मौतों को छुपाएगी नहीं। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि उन्‍होंने कांग्रेस शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को स्‍पष्‍ट निर्देश दिए गए हैं कि वह मौत के आंकड़ों को सही-सही बताएं। बावजूद इसके मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के आदेशों की अवहेलना करते हुए कोरोना से हुई मौतों को गलत बताया है। इससे स्‍पष्‍ट होता है कि भूपेश बघेल अपने आपको राहुल गांधी से भी उपर मान रहे हैं जब तो कांग्रेस हाईकमान के आदेशों को भी नहीं मान रहे हैं। हालांकि यह पहला मौका भी नहीं है जब भूपेश बघेल ने कांग्रेस हाईकमान की बात नहीं मानी हो, इससे पहले भी वह कई बार ऐसे आदेशों की अवहेलना कर चुके हैं। आपको बता दें कि बिहार की नीतीश सरकार ने भी सरकारी आंकड़े जारी होने के बाद भी दूसरी बार में सही-सही आंकड़े जारी कर कोरोना से हुई मौतों की जानकारी दी थी।  

लेमरू खदान अडानी को देने का राहुल गांधी ने भी किया था विरोध
       मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल बहुचर्चित लेमरू खदान अडानी को देने जा रहे हैं। यह वहीं खदान है जिसे हाथियों के लिए रिजर्व रखा गया था। इसके अलावा पूर्व बीजेपी सरकार ने जब इसी लेमरू को अडानी को देने का फैसला किया था उस समय पूरी कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया था और तो और स्वयं राहुल गांधी दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ में आकर रुककर इसका विरोध किया था। आज उसी लेमरू खदान को भूपेश बघेल अडानी को देने जा रहे हैं। इसका मतलब साफ है भूपेश बघेल भी राहुल गांधी को और पूरी कांग्रेस पार्टी को दरकिनार कर अपनी मनमर्ज़ी करने पर उतारू हो गये हैं। इससे साफ है भूपेश बघेल और राहुल गांधी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है या फिर ढाई साल का फार्मूला सही है जाते जाते जो भी मिले दोनों हाथों से बटोरने की पूरी तैयारी में है। इसलिए उसे किसी की परवाह नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
जशपुरनगर। जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के 25वें दिवस का आयोजन जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत कुडकेलख़जरी में आयोजित किया गया।जल एक सीमित और बहुमूल्य संसाधन…
 28 April 2025
सुकमा। कलेक्टर देवेश ध्रुव कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर. मण्डावी व जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा उमाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में दस दिवसीय समर कैम्प का आयोजन…
 28 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार अभियान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण…
 28 April 2025
सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजनांतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में और गांव गांव में…
 28 April 2025
रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 243वीं रैंक हासिल करने अभिषेक अग्रवाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुभकामनाएं दी और शॉल और श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। यूपीएससी में सफलता हासिल…
 28 April 2025
बेमेतरा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशानुसार अब खेतों में फसल अवशेष जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यावरण को हो रहे नुकसान को ध्यान में रखते…
 28 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  बिलासपुर संभाग के नये कमिश्नर सुनील जैन ने विगत दिवस काम-काज संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे से कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त कावरे लगभग 8 महीने तक…
 28 April 2025
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी में आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने…
 28 April 2025
राजनांदगांव ।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने…
Advt.