आर्मी चीफ बोले-बांग्लादेश की चुनी सरकार से ही बात करेंगे:चीन सीमा पर स्थिति संवेदनशील, मणिपुर में हिंसा के बीच शांति की कोशिश जारी

Updated on 13-01-2025 05:06 PM

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान उनके सेना प्रमुख के संपर्क में था, लेकिन अब हम बांग्लादेश के साथ संबंधों के बारे में तभी बात कर सकते हैं जब वहां चुनी हुई सरकार हो।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देश की सभी सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्होंने चीन बॉर्डर, म्यांमार बॉर्डर के अलावा मणिपुर हिंसा को लेकर आर्मी की तैयारियों के बारे में बताया।

द्विवेदी ने कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हम धीरे-धीरे टेररिज्म से टूरिज्म की ओर बढ़ रहे हैं। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (चीन सीमा) पर स्थिति संवेदनशील है, लेकिन कंट्रोल में है। इस मुद्दे पर पीएम मोदी भी चीन के प्रमुख से बात कर चुके हैं। वहां अब बफर जोन नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल एक्टिव आतंकियों में से 80% पाकिस्तान बेस्ड आतंकी हैं। 2024 में ढेर हुए आतंकियों में से भी 60% पाकिस्तानी थे। घाटी में फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। मणिपुर में हिंसा की घटनाएं जारी हैं, लेकिन हम शांति बहाली की कोशिश कर रहे हैं।

आर्मी चीफ ने जम्मू-कश्मीर, चीन बॉर्डर और नॉर्थ ईस्ट पर क्या-क्या कहा

1. जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर 4 पॉइंट...

देश की उत्तरी सीमाओं पर स्थिति संवेदनशील है, लेकिन सिचुएशन अंडर कंट्रोल है। अक्टूबर 2024 में पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में LAC पर विवाद की स्थिति सुलझ गई है। इन दोनों इलाकों में अब पेट्रोलिंग भी शुरू हो गई है।

मैंने अपने सभी को-कमांडर्स को पेट्रोलिंग के संबंध में जमीनी स्तर पर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। इन मुद्दों को सैन्य स्तर पर ही हल किया जा सकता है। LAC पर हमारी तैनाती बैलेंस्ड और मजबूत है। हमने उत्तरी सीमा पर अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाते हुए स्पेशल टेक्नोलॉजी को शामिल किया है।

हमने पिछले साल 15 हजार सैनिकों की भर्ती की थी। पिछले साल ढेर हुए आतंकियों में से 60 प्रतिशत पाकिस्तानी थे। हमें लगता है कि फिलहाल घाटी में एक्टिव आतंकियों में से भी 80 प्रतिशत पाकिस्तानी ही हैं। जम्मू कश्मीर की स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। फरवरी 2021 में LoC पर हुआ सीजफायर एग्रीमेंट अभी जारी है।

हालांकि बॉर्डर पार से लगातार घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं। हाल के ही महीनों में उत्तरी कश्मीर और डोडा-किश्तवाड़ बेल्ट में आतंकियों की गतिविधियां देखी गईं। सिचुएशन आउट ऑफ कंट्रोल नहीं हुई है। हम धीरे-धीरे टेररिज्म से टूरिज्म की ओर बढ़ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.