आर्मेनिया ने भारत के साथ तेजस फाइटर जेट पर बातचीत रोकी? दुबई एयरशो हादसे के बाद 1.2 अरब डॉलर के सौदे को झटका

Updated on 25-11-2025 01:31 PM
येरेवान: दुबई एयरशो में तेजस लड़ाकू विमान हादसे के बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्मेनिया ने भारत के साथ तेजस लड़ाकू विमान सौदे पर बातचीत रोक दी है। इस खतरनाक हादसे में तेजस एयरक्राफ्ट के पायलट, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई थी। जेरूसलम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्मेनिया, भारत सरकार और एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी HAL के साथ 1.2 अरब डॉलर में में 12 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील के आखिरी स्टेज पर था। नवभारत टाइम्स इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

आपको बता दें कि दुबई एयरशो में 2 दिसंबर को खतरनाक हादसा हुआ था। जब भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। इस घटना ने पूरी दुनिया के झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि हादसे के बाद आर्मेनिया ने विमान की सुरक्षा और तकनीकी समीक्षा के पूरा होने तक बातचीत रोकने का फैसला किया है, हालांकि भारत या आर्मेनिया दोनों की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है।
आर्मेनिया ने रोकी तेजस फाइटर जेट डील?
पिछले दिनों रिपोर्ट आई थी की भारत और आर्मेनिया के बीच 1.2 अरब डॉलर की तेजस फाइटर जेट को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि ना तो भारत और ना ही आर्मेनिया ने ही इस खबर की पुष्टि की है। पिछले महीने आर्मेनिया के रक्षा मंत्री ने मीडिया में आ रही खबरों को निराधार बताया था। उन्होंने उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें भारत और आर्मेनिया के बीच तेजस फाइटर जेट पर डील होने की बात कही गई थी।
 मिस्र, आर्मेनिया और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों को भारत तेजस फाइटर जेट बेचना चाहता है। लेकिन दुबई एयरशो हादसे से एक बड़ा झटका लगा है। हालांकि, HAL को अनुमान है कि हादसे से विमान के सौदे पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि एयरशो में ऐसे हादसे होते रहते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एयरशो में ऐसे हादसों का होना कोई पहली बार नहीं है और इससे किसी जेट ती क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। अमेरिकी एफ-35 और एफ-16 जैसे एडवांस फाइटर जेट भी हादसों का शिकार हो चुके हैं। लेकिन फिर भी तेजस को लेकर ग्राहकों में विश्वास बनाए रखना एक चुनौती हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.