रणजी ट्रॉफी में डक पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर, मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्ले से महा फ्लॉप रहे सचिन के लाल

Updated on 11-11-2025 01:42 PM
गोवा: रणजी ट्रॉफी 2025 में गोवा का सामना मध्य प्रदेश में हो रहा है। इस मैच का आयोजन गोवा क्रिकेट ऐसोसिएशन ग्राउंड में हो रहा है। बता दें कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम से इतने मौके नहीं मिल रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपनी घरेलू टीम बदल दी और अब वह गोवा के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। अर्जुन मध्य प्रदेश के खिलाफ भी खेल रहे हैं। लेकिन, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। जहां पहली पारी में उनके बल्ले से सिर्फ एक रन निकला था। वहीं दूसरी पारी में अर्जुन बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

डक पर आउट हो गए अर्जुन तेंदुलकर

25 साल के अर्जुन तेंदुलकर मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बल्ले से पूरी तरह से नाकाम रहे। अर्जुन दोनों पारी मिलाकर सिर्फ 1 रन ही बना पाए। दूसरी पारी में तो तेंदुलकर 5 गेंद खेलकर डक पर ही आउट हो गए। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा। पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में अब तक 1 विकेट ही ले पाए हैं। अपने पापा कि तरह अर्जुन को अब तक क्रिकेट में सफलता नहीं मिली है।हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर 2023 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू भी कर चुके हैं। लेकिन, उसके बाद अर्जुन को इतने मौके नहीं मिले। हो सकता है कि एमआई अर्जुन को इस साल ऑक्शन से पहले रिलीज कर दे और उनको निलामी में कोई और टीम खरीद ले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.