अर्जुन रामपाल के नाना ने आजादी के बाद भारतीय फौज के लिए बनाई थी पहली तोप, करगिल युद्ध में भी हुआ था इस्तेमाल

Updated on 26-11-2024 03:12 PM
अर्जुन रामपाल आज 26 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन रामपाल ने 'रॉक ऑन', 'आंखें', 'ओम शांति ओम', 'रा वन', 'डॉन', 'हाउसफुल' जैसी कई शानदार फिल्में कीं। आज उनके बर्थडे पर हम अर्जुन रामपाल की फैमिली के बारे में वो बातें करने जा रहे हैं, जो काफी लोगों को शायद पता न हो।
अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर , मध्य प्रदेश में हुआ। भारत में एक मिलिट्री बैकग्राउंड में जन्मे अर्जुन उस परिवार की संतान हैं जिनके नाना का बनाया हथियार आज भी मिलिट्री में इस्तेमाल होता है।

भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना के लिए पहली तोप डिजाइन की थी

एक्टर के नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने भारत की आजादी के बाद भारतीय सेना के लिए पहली तोप डिजाइन की थी । अर्जुन के पिता ब्राह्मण हैं, जबकि उनकी मां सिख और डच से ताल्लुक रखती हैं । यही वजह है कि अर्जुन बचपन से अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़े रहे हैं और ऐसे परिवार में पले-बढ़े जहां परिवार क्रिसमस से लेकर दिवाली और ईद सब मनाया जाता था।

'मेरे दादा जी और नाना जी दोनों ही सेना में थे'

बता दें कि अर्जुन के नाना जी ने देश की आजादी के बाद भारतीय सेना के लिए पहली तोप तैयार की थी, जिसका आज भी इस्तेमाल किया जा रहा है।अर्जुन ने अपने परिवार के बैकग्राउंड पर बातें करते हुए कहा था, 'मेरे दादा जी और नाना जी दोनों ही सेना में थे, लेकिन मेरे नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने आजादी के बाद भारतीय सेना के लिए पहली तोप तैयार की थी।

ये एक हल्की तोप है लेकिन लंबी दूरी की तोप है

बताया जाता है कि ये एक हल्की तोप है लेकिन लंबी दूरी की तोप है, जिसे कोई भी आसानी से ले जा सकता है और एयरक्राफ्ट के जरिए कहीं ले जाया जा सकता है या पहाड़ों पर भी ले जा सकता है। कहते हैं कि उनके नाना ने कोई इंजीनियरिंग की पढ़ाई नहीं की थी, लेकिन उनका दिमाग इतना तेज़ था कि उन्होंने बहुत सारे इंजीनियरों के साथ मिलकर इस तोप के डिज़ाइन पर काम किया।

इस तोप का इस्तेमाल कारगिल युद्ध में किया गया था

अर्जुन ने 'मिड डे' से बातचीत में बताया था कि इस तोप को डिज़ाइन करने में उन्हें दो साल लग गए थे और इसका इस्तेमाल 40 से अधिक साल से भारतीय सेना में किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि जहां ज़्यादातर हथियार पुराने हो जाने पर बंद कर दिए जाते हैं, वहीं मेरे भाई कर्नल शशि रामपाल ने मुझे बताया कि इस तोप का इस्तेमाल करगिल युद्ध में किया गया था।

फर्स्ट वर्ल्ड वॉर और सेकंड वर्ल्ड वॉर दोनों युद्ध में देश की सेवा की थी

अर्जुन अपने नाना और एक सेना अधिकारी के रूप में उनके साहस और वीरता से भरे जीवन की बहुत बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने उनपर एक फिल्म बनाने की ख्वाहिश जताते हुए कहा था, 'मैं उनके जीवन पर एक फिल्म बनाना पसंद करूंगा, यह एक अद्भुत कहानी थी। यह एक ऐसा सपना है जिसे मैं जल्द ही पूरा करना चाहूंगा। मेरे नाना ने फर्स्ट वर्ल्ड वॉर और सेकंड वर्ल्ड वॉर दोनों युद्ध में देश की सेवा की थी।

'मेरे नाना कमांडिंग ऑफिसर थे जिन्होंने जापानी सेना को हराया'

उन्होंने अपनी बातचीत में कहा था, 'मेरे नाना कमांडिंग ऑफिसर थे जिन्होंने जापानी सेना को हराया और जापानी कमांडर-इन-चार्ज ने अपने समुराई नाना जी को सौंप दिए, जैसा कि तब चलन था।'

देवलाली में एक पूरा संग्रहालय है जिसमें तोपखाना केंद्र बनाया गया है

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे दादा एक खास व्यक्ति थे क्योंकि वे एक जवान से ब्रिगेडियर तक पहुंचे थे। उन्होंने पहली पारा-ट्रूपर रेजिमेंट शुरू की थी। देवलाली में एक पूरा संग्रहालय है जिसमें उनके सम्मान में एक तोपखाना केंद्र बनाया गया है। दादा एक सम्मानित अधिकारी थे।'

' सेना में शामिल होना चाहता था और एनडीए में भी गया था'

अर्जुन ने अपना बचपन याद करते हुए कहा था, 'जब हम बच्चे थे तो जब हम देवलाली जाते थे तो वे हमें संग्रहालय और रेंज में सभी शो दिखाने के लिए ले जाते थे। हमने बोफोर्स तोपें देखीं। मैं सेना में शामिल होना चाहता था और एनडीए में भी गया था, लेकिन इसके साथ ही कहीं न कहीं मैं एक्टर बनने के बारे में भी सोच रहा था।'

नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने की इच्छा

अर्जुन रामपाल काफी पहले अपने नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह के जीवन पर एक फिल्म बनाने के इच्छा जता चुके हैं। वो चाहते हैं कि उनके नाना ने जो कुछ देश के लिए किया है उसे वो फिल्मों के जरिए दुनिया को दिखा सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.