अंपायर से बहस करना पाकिस्तानी खिलाड़ी को पड़ा महंगा, ICC ने सुना दी ये सजा

Updated on 06-12-2025 12:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान पर श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के कारण आईसीसी ( ICC ) ने कार्रवाई की है। इस घटना के लिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

क्या था पूरा मामला?

यह कार्रवाई 29 नवंबर को हुए फाइनल मुकाबले के 19वें ओवर में हुई। फखर जमान को जब आउट करार दिया गया, तो उन्होंने अंपायर के फैसले से असहमति जताते हुए काफी देर तक बहस की। आईसीसी ने उनके इस व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ माना और उन्हें आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया। आईसीसी के अनुसार, जमान ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन किया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्णय पर असहमति जताने से संबंधित है।

जुर्माना और डीमेरिट पॉइंट

फखर जमान पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। उन्हें एक डीमेरिट पॉइंट भी मिला है। यह उनके पिछले 24 महीनों के रिकॉर्ड में पहला डीमेरिट पॉइंट है। मैच रेफरी रेऑन किंग ने यह सजा सुनाई। फखर जमान ने लगाए गए आरोप और सजा दोनों को स्वीकार कर लिया, जिसके कारण किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर अहसान रजा और आसिफ याकूब सहित अन्य मैच अधिकारियों द्वारा लगाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.