करण वीर की टूटी शादियों पर अरफीन ले रहे थे चुटकी, मिला जवाब- तुमने तो बीवी का जबरन धर्म परिवर्तन किया है!

Updated on 11-10-2024 01:01 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ वकील गुणरत्न सदावर्ते ने बिग बॉस के साथ-साथ घरवालों की नाक में दम कर रखा है तो दूसरी तरफ टीवी एक्टर करण वीर मेहरा और लाइफ कोच अरफीन खान ने एक-दूसरे के बारे में पर्सनल टिप्पणी की।

Bigg Boss 18 के पांचवे एपिसोड में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, मुस्कान बामने और चाहत पांडे टेबल पर बैठे थे। करण लंच कर रहे थे। अचानक मुस्कान से पूछा कि कैसा पति चाहिए। मुस्कान ने बताया कि ध्यान रखने वाला, समझदार। इसी बीच चाहत ने पूछा, 'आप ढूंढने वाले हो क्या हमारे लिए?' तब करण ने अरफीन की तरफ देखते हुए जवाब दिया, 'मेरी नजर में बहुत अच्छे लड़के हैं, लेकिन कईयों की शादी हो चुकी है। कई फंसे पड़े हैं, लेकिन कोई बात नहीं, मैं कोशिश करूंगा।'

इसी दौरान Arfeen Khan और उनकी वाइफ सारा भी करण के पास आकर बैठ जाते हैं। सारा, करण से पूछती भी हैं कि क्या उन्होंने अरफीन की तरफ इशारा किया? इस पर करण जवाब देते हैं, 'ये तो सुंदर लड़के हैं, मैं तो कह रहा हूं कि कई मेरे दोस्त फंसे पड़े हैं। मैं उनको निकालूंगा।' इसके बाद वो चुम दरांग से पूछते हैं कि उन्हें कैसा हसबैंड चाहिए तो अरुणाचल प्रदेश की एक्ट्रेस बोलती हैं कि उन्हें ईमानदार पति चाहिए! तभी करण तपाक से कहते हैं, 'लॉयल हसबैंड का कोई ब्रीड है क्या?'

करण के अंदर वुमेन एनर्जी!


इस बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ता है। अरफीन खान, अच्छा पति पाने के लिए मुस्कान और चाहत से बोलते हैं कि एक शॉर्ट कट है। मजबूत आदमी, मजबूत औरत की तरफ अट्रैक्ट होता है। फिर अरफीन, करण का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि ये मजबूत आदमी हैं। तभी करण इस बात से सहमत नहीं होते हैं और बोलते हैं, 'मुझे लगता है कि मेरे अंदर वुमेन एनर्जी ज्यादा है। मैं किचन ब्वॉय हूं। होम क्लीनर हूं।' लेकिन शिल्पा और अरफीन इस बात से सहमत नहीं होते हैं कि ये वुमेन एनर्जी है। करण आगे बताते हैं कि वो ज्यादा सेंसेटिव हैं। वो कहते हैं, 'जो मुझे लग रहा है, मेरा दो अलग पार्ट कैसे है, मेरी परवरिश सभी महिलाओं ने की है। मेरे बहुत देर तक पिता नहीं थे, इसलिए मेरी जिंदगी में दोस्त ही हैं, जो मेरी जिंदगी में मर्द रहे हैं।'

अरफीन ने करण की टूटी शादियों पर ली चुटकी


करण की इन बातों से अरफीन सहमत नहीं होते हैं। वो कहते हैं कि क्या आपके हालातों के हिसाब से आपकी एनर्जी बनती है! वो कहते हैं कि ये जेनेटिक है। हमारे दिमाग में पैटर्न है। बिहेवियर पैटर्न। मैं पैटर्न खोजता हूं। मुझे आपका पैटर्न पता है, लेकिन मैं आपको नहीं बताऊंगा।' करण बीच में ही उन्हें रोकते हैं और कहते हैं कि उन्हें उनका पैटर्न पता है, पर वो उन्हें नहीं बताएंगे। अरफीन, शिल्पा के सामने कहते हैं कि करण का माइंड सेट विक्टिम वाला माइंड सेट है। ये सुनकर करण साफ मना करते हैं और कहते हैं कि ये आपका जजमेंट है। इसके बाद अरफीन बोलते हैं, 'ये ट्रिगर है। मुझे मालूम है कि मैं इसको बोलूंगा तो ये बोलेगा की नहीं, नहीं। इसकी पहचान कई दिनों से ऐसा ही है। शायद शादी की वजह से। मुझे नहीं पता एक, दो या तीन शादी। इसका बैकग्राउंड वायलेंस है। बुरा बर्ताव, मैं निगेटिव नहीं बोल रहा हूं। लेकिन अंदर से ये बहुत अच्छा आदमी है। ये अपनी सच्ची पावर ढूंढ रहा है।'

करण ने जवाब देकर बोलती बंद की


इसके बाद करण ऐसा जवाब देते हैं कि अरफीन की बोलती बंद हो जाती है। वो कहते हैं, 'ये अपना जजमेंट दे रहे हैं कि शादी फेल होने की वजह से ऐसा है, चाइल्डहुड या पैरेंट्स के कारण। मैं इनके बारे में भी बोल सकता हूं कि इन्हें ऐसा लगता है कि इन्हें सब सुनते हैं। मैंने (अरफीन ने) दूसरी कास्ट में शादी की और फिर उसे कन्वर्ट किया... मैं भी कुछ भी बोल सकता हूं।'

अरफीन को लगा बुरा


इससे पहले कि करण अपनी बात पूरी कर पाते, अरफीन कहते हैं कि ये अपमानजनक है। मैंने उसको कन्वर्ट नहीं किया। आप जाकर उससे पूछ सकते हो।' इसके बाद सामने बैठीं शिल्पा से करण कहते हैं कि ये इनका ट्रिगर प्वॉइंट है। अरफीन बोलते हैं कि उनकी पत्नी के बारे में वो बात ना करें तो करण भी कहते हैं कि वो भी फिर उनकी शादी के बारे में बात ना करें। करण इस बातचीत को यहीं खत्म करने के लिए बोलते हैं और उठकर चले जाते हैं, उनके जाने के बाद शिल्पा से अरफीन बोलते हैं, 'अगर ये घर के अंदर नहीं होता तो मैं इसकी बैंड बजा देता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.