आज महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार बंद हैं क्या? जानिए पूरी डिटेल
Updated on
01-05-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार को आईटी और बिजली क्षेत्र के शेयरों में अंतिम दौर की बिकवाली होने से बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी थी। इससे घरेलू शेयर बजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दो सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला कायम नहीं रख पाया। यह 188.50 अंक यानी 0.25 फीसदी टूटकर 74,482.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 440.11 अंक उछलकर 75,111.39 अंक पर पहुंच गया था। लेकिन, कारोबार के अंतिम घंटे में यह बिकवाली के दबाव में आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 38.55 अंक यानी 0.17 फिसलकर 22,604.85 अंक पर बंद हुआ था। दोपहर में निफ्टी 139.95 अंक की बढ़त के साथ 22,783.35 अंक के अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर भी पहुंच गया था। आज महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार नहीं होगा। ये बंद रहेंगे।इन सेगमेंट में भी नहीं होगा कारोबार
BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एक मई को इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, इक्विटी सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा मई में 20 मई को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन मुंबई की लोकसभा सीट पर चुनाव है। इसके चलते शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। एक मई को कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट के सेगमेंट में सुबह तो ट्रेडिंग नहीं होगी। लेकिन, MCX में शाम को कारोबार होगा। यहां शाम के पांच बजे से सुबह के 9 बजे तक ट्रेडिंग होगी।