क्या आज बैंक खुले हैं या बंद हैं? 24 और 25 मार्च की हड़ताल को लेकर क्या है बैंकों की स्थिति, जानें पूरी डिटेल
Updated on
24-03-2025 03:22 PM
नई दिल्ली: अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लें। बैंक कर्मचारियों ने 24 और 25 मार्च को बैंकों में कामकाज ठप रखने और हड़ताल की चेतावनी दी थी। चूंकि आज 24 मार्च है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आज बैंकों की हड़ताल है या बैंक खुले हुए हैं। बैंक कर्मचारियों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी।
हड़ताल की खबरों में बीच एक अच्छी खबर भी है। 24 और 25 मार्च यानी आज और कल बैंक खुले रहेंगे। बैंकों में पहले की तरह कामकाज होगा। दरअसल, बैंक कर्मचारियों ने इस दो दिन की हड़ताल को वापस ले लिया है। बैंक कर्मचारियों के संगठन UFBU ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के साथ बैठक की थी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद हड़ताल को टालने का निर्णय लिया गया।
पहले क्या था ऐलान?
कुछ दिनों पहले बैंक कर्मचारियों के एक बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को पूरे देश में हड़ताल करने का ऐलान किया था। UFBU बैंकों में बेहतर भर्तियां, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और हफ्ते में पांच दिन काम करने की मांग कर रहा है।
अभी कितने दिन होता है काम?
बैंकों में अभी महीने में 6 छुट्टियां रहती हैं। इनमें सभी रविवार भी शामिल हैं। वहीं महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है। इस दौरान बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होता। यूनियन की मांग है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा पहले और तीसरे शनिवार को भी छुट्टी रहे। यानी बैंकों में हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम होना चाहिए।
UFBU में नौ बैंक यूनियन शामिल हैं। ये यूनियन सरकारी बैंकों, प्राइवेट बैंकों, विदेशी बैंकों, सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के आठ लाख से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…