क्या शेयर मार्केट के बुरे दिन आने वाले हैं? कभी भी फूट सकता है यह 'बुलबुला', जानकारों ने क्यों चेताया

Updated on 04-09-2024 11:12 AM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट इन दिनों बिजनेस की दुनिया में सबसे ज्यादा हॉट टॉपिक है। बात चाहे आईपीओ की हो या सेंसेक्स या निफ्टी की नई ऊंचाइयों की। मार्केट में लगभग हर दिन नया रेकॉर्ड बन रहा है। दो दिन पहले तक मार्केट में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी थी। यहां भी मार्केट ने सबसे ज्यादा दिनों तक तेजी का रेकॉर्ड बनाया था। लेकिन आज यानी बुधवार को मार्केट में आई गिरावट एक बड़ा इशारा कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। मार्केट के जानकार पहले भी कई बार इस बात का संकेत दे चुके हैं कि मार्केट में आ रही इतनी तेजी ठीक नहीं है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या शेयर मार्केट के बुरे दिन आने वाले हैं?

हाल ही में दिल्ली की एक बाइक शोरूम कंपनी का आईपीओ आया था। एसएमई बोर्ड के इस आईपीओ को 400 गुना बोलियां मिली थीं। सोचिए, दो शोरूम और 8 कर्मचारी वाली इस कंपनी के आईपीओ में निवेशकों ने आखिर इतनी रुचि क्यों दिखाई? एसएमई बोर्ड के आईपीओ में पिछले कुछ समय से निवेशक जबरदस्त रुचि दिखा रहे हैं। इसके लिए सेबी को भी आगे आना पड़ा है। सेबी ने निवेशकों को एसएमई बोर्ड के आईपीओ में निवेश को लेकर चेताया है।

उम्मीद से ज्यादा निवेश


शेयर मार्केट में लोग उम्मीद से ज्यादा निवेश कर रहे हैं। एनएसई का मार्केट कैप भी लगातार बढ़ रहा है। इसके दो लाख करोड़ डॉलर से 3 लाख करोड़ डॉलर तक आने में इसे 46 महीने (जुलाई 2017 से मई 2021 तक) लग गए थे। यहां जानकर आश्चर्य होगा कि अगले चार लाख करोड़ डॉलर होने में मात्र 30 महीने लगे।

वहीं एनएसई के मुताबिक 4 से 5 लाख करोड़ डॉलर होने में मात्र 6 महीने (मई 2024 तक) का ही समय लगा। पिछले तीन महीने (जून से अगस्त 2024) में मार्केट कैप में 50 हजार करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग शेयर मार्केट में कितनी तेजी से निवेश कर रहे हैं। इस समय NSE का मार्केट कैप 5.5 लाख करोड़ डॉलर है।

क्या ओवर वैल्यू है शेयर मार्केट?


कई बार ये बातें सामने आती रहती हैं कि क्या शेयर मार्केट ओवर वैल्यू है? हालांकि कई जानकार शेयर मार्केट को अंडर वैल्यू भी बताते हैं। जानकारों का कहना है मार्केट में कई कंपनियों के ऐसे शेयर हैं जिनकी वैल्यू काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले कई कंपनियों के शेयर अपनी अर्निंग पर शेयर (EPS) के मुकाबले 30 से 86 गुना कीमत पर कारोबार कर रहे थे।

बफे इंडिकेटर भी हुआ लाल


शेयर मार्केट की वैल्यू से जुड़ा हुआ बफे इंडिकेटर भी लाल हो गया है। यह वह इंडिकेटर होता है जो देश की जीडीपी के मुकाबले स्टॉक मार्केट की वैल्यूएशन के बारे में बताता है। हाल ही में आए कुछ डेटा के मुताबिक भारत का बफे इंडिकेटर शेयर मार्केट की वैल्यू के लाल निशान को भी पार गया है। यह वैल्यू 0.83 है, वहीं बफे इंडिकेटर 1.4 को पार कर गया है। यह बताता है कि भारतीय शेयर मार्केट ओवर वैल्यू है।

शेयरों से प्यार करना बंद करें


जानकारों ने चेताया है कि शेयर मार्केट में किसी भी समय बड़ी गिरावट आ सकती है। यही नहीं, हो सकता है कि यह गिरकर 10 महीने पुराने के आंकड़े पर आ जाए। ऐसे में निवेशकों को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि अपने शेयरों से प्यार न करें और संभव हो तो मुनाफा लेकर मार्केट से निकल जाएं। आज आपको जो शेयर मोटा मुनाफा दे रहा है, हो सकता है कि जब मार्केट गिरे तो वह नुकसान में आ जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.