अली गोनी और करण कुंद्रा करने जा रहे हैं साथ में शादी? खर्चा बचाने और नेटफ्लिक्स पर बेचने की कर ली है प्लानिंग
Updated on
15-07-2025 12:27 PM
टीवी इंडस्ट्री के दो मोस्ट बैचलर कपल अली गोनी-जैस्मीन भसीन और करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है। हर कोई इस पल का इंतजार कर रहा है कि ये चारों कब फेरे लेंगे। क्योंकि इन्हें डेट करते हुए एक अरसा बीत रहा है। जहां अली और जैस्मिन लिव-इन में रह रहे हैं और एक नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं करण और तेजस्वी भी साथ में अक्सर घूमते-फिरते नजर आते हैं। लेकिन ये कब बंधन में बधेंगे, किसी को पता नहीं। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों एक्टर अपनी शादी की प्लानिंग करते नजर आए।
दरअसल, एक महीने पहले यानी 5 जून, 2025 को अली गोनी ने JasLy यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर किया था, जिसमें वह और करण कुंद्रा 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेट पर बात करते दिखाई दिए। पहले अली अपने सफेद बाल दिखाते हुए बोलते हैं कि कांड हो गया। फिर करण से कहते हैं, 'जल्दी शादी कर ना, फिर मैं भी करूंगा। या भाई एक काम करते हैं, साथ में शादी कर लेते हैं।'
करण कुंद्रा और अली गोनी कब करेंगे शादी?
करण कुंद्रा ने साथ में शादी करने वाली बात पर कहा, 'साथ में करते हैं। एक खर्चा बच जाएगा और पार्टी डबल हो जाएगी।' अली ने कहा, 'और दोस्त सब सेम ही हैं ऑलमोस्ट।' करण भी हामी भरते हैं कि उन दोनों के दोस्त सेम ही हैं। फिर अली भी इसे अच्छआ आइडिया बताते हैं, 'आइडिया अच्छआ है। वैयार यार कहीं बाहर करते हैं। इंडिया के बाहर।' करण ने कहा कि ऐसा किसी ने नहीं किया होगा।
अली गोनी और करण कुंद्रा नेटफ्लिक्स को बेचेंगे शादी?
अली ने करण से शादी बेचने की बात की। कहा, 'एक बात बताऊं, हम दोनों अपनी नेटफ्लिक्स पर बेच सकते हैं। अगर दोनों साथ में करेंगे तो। स्टार कास्ट देख न... हीरो करण अली और हीरोइन जैस्मिन और तेजस्वी। भाई ये आइडिया ठीक है।' बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 2' का 27 जुलाई को ग्रैंड फिनाले होगा और 2 अगस्त से इसकी जगह पर 'पति पत्नी और पंगा' ऑन एयर होगा।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…