ऐपल ने बनाया कमाई का रेकॉर्ड, एक दिन में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से ज्यादा बढ़ गया मार्केट कैप
Updated on
03-05-2024 01:59 PM
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) ने अपना पहली तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले चार फीसदी गिरावट के साथ 90.8 अरब डॉलर रहा। कंपनी को खासकर चीन में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान आईफोन की बिक्री में 10 फीसदी गिरावट आई है। रिजल्ट जारी करने के साथ ही कंपनी ने 110 अरब डॉलर के शेयर बायबैक प्रोग्राम की घोषणा की है। ऐपल के इतिहास में यह सबसे बड़ा शेयर बायबैक है। इस घोषणा के साथ ही कंपनी के शेयरों में करीब सात फीसदी तेजी देखने को मिली और उसका मार्केट कैप 180 अरब डॉलर बढ़ गया। यह भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ से कहीं ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है।
चीन में समस्या, भारत से गुड न्यूज
चीन में बढ़ते राष्ट्रवाद, इकॉनमी की चुनौतियों और बढ़ती प्रतिस्पर्धा से कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चीन की कंपनियां Huawei और Xiaomi तेजी से ऐपल के बाजार पर कब्जा कर रही हैं। मार्केट रिसर्च फर्म IDC के मुताबिक पहली तिमाही में ऐपल के शिपमेंट में 10 फीसदी गिरावट आई है। हालांकि कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी ने एक दर्जन से अधिक इलाकों में रेवेन्यू का रेकॉर्ड बनाया है। इनमें भारत भी शामिल है। भारत में ऐपल का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी के भारत में दो स्टोर हैं। इनमें से एक नई दिल्ली और दूसरी मुंबई में हैं।
शेयरों में तेजी के साथ ही ऐपल का मार्केट कैप 2.671 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। माइक्रोसॉफ्ट (2.956 ट्रिलियन डॉलर) के बाद ऐपल दुनिया की दूसरे सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। मार्च तिमाही में आईफोन की बिक्री 45.96 अरब डॉलर रही जो अनुमानों से कम है। इस दौरान कंपनी की नेट इनकम भी एक साल पहले की तुलना में गिरकर 23.6 अरब डॉलर रही। कंपनी का कहना है कि मार्च तिमाही में Mac की बिक्री चार फीसदी बढ़कर 7.5 अरब डॉलर रही जबकि सर्विसेज का रेवेन्यू 23.9 अरब डॉलर रहा। ऐपल का iPad रेवेन्यू एक साल पहले की तुलना में 17 फीसदी गिरकर 5.6 अरब डॉलर रहा।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…