शांति व सौहाद्रणूर्ण तरीके से पर्वों को मनाने की अपील : कलेक्टर

Updated on 20-09-2025 12:12 PM

महासमुंद। जिले में आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान सौहार्द्र एवं शांति बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में पर्व आयोजनों को सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय सर्व धर्म एवं समाज प्रमुख, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने नवरात्रि, दशहरा, झांकी और विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ गतिविधियों को प्रशासन द्वारा प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में कहा कि पर्व के दौरान बजने वाले गीत धार्मिक, पारम्परिक एवं गरिमा के अनुरूप होना चाहिए तथा किसी भी स्थिति में भड़काऊ न हो। जिससे किसी भी वर्ग को ठेस पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाएगा। व्हीकल माउंटेन डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा अन्य ध्वनि यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय सीमा एवं मानकों के भीतर ही सीमित रहेगा। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएं। 

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी गतिविधि के लिए पूर्व अनुमति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी से लेना होगा। उन्होंने कहा कि एक ही समय पर रैली या झांकियों के आवागमन पर भी सहमति से निर्णय लेना होगा। ऐसे स्थानों पर निर्धारित रूट चार्ट के माध्यम से ही रैली व झांकियों का प्रवेश किया जाए। जहां दो से अधिक रैलियों का समागम हो सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर लाठी, डंडा, शस्त्र, अस्त्र का प्रदर्शन भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर ने कहा कि सभी समिति अपने वालंटियर तैनात करें। ताकि सुगम आवागमन बाधित न हो और न ही नागरिकों को असुविधा हो। कलेक्टर ने विशेषकर युवाओं से सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर कहा कि किसी भी तरह का फेक न्यूज न फैलाएं और न ही बिना सोचे समझे मैसेज फॉरवर्ड करें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि महासमुंद जिला हमेशा शांतिपूर्ण और सौहाद्रपूर्ण तरीके से सभी त्यौहारों को मनाते आएं हैं। अतः इस पर्व पर भी उच्च एवं आदर्श परम्परा को बनाए रखें। बैठक में सदस्यों ने पार्किंग स्थल, रात्रि में गस्त बढ़ाने आदि के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में दुर्गा उत्सव समिति, गौसिया मस्जिद कमेटी, विश्व हिन्दू परिषद्, जामा मस्जिद कमेटी, बौद्ध समाज, प्रेस क्लब एवं आम नागरिक भी शामिल हुए।

उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा संपूर्ण तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्त व्यवस्था तथा सतत निगरानी की जाएगी। उन्होंने समितियों से आग्रह किया कि वे स्वयंसेवकों की टीम बनाकर पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.