अनुष्का शर्मा 11 साल की थीं जब पाकिस्तान से युद्ध लड़ने चले गए थे उनके पापा, मां को हर पल सता रहा था डर
Updated on
10-05-2025 02:03 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इतना बढ़ चुका है कि युद्ध के हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है, और हर अटैक को नाकाम कर रही है। जिस तरह से सेना पाकिस्तान को धूल चटा रही है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और सैनिकों के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भी भारतीय सेना को सलाम किया और आभार जताया कि कैसे इस मुश्किल वक्त में जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। अनुष्का के पापा खुद करगिल की लड़ाई लड़ चुके हैं, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था।
अनुष्का शर्मा के पापा अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। पर करगिल युद्ध के दौरान की पिता से जुड़ी यादें और मां का हाल आज भी अनुष्का को याद है। उस समय को याद कर वह आज भी डर जाती हैं। अनुष्का के पिता साल 1982 से लेकर रिटायर होने तक हर बड़े आर्मी ऑपरेशन का हिस्सा रहे। करगिल युद्ध के अलावा वह ऑपरेशन ब्लू स्टार में भी शामिल थे।
11 साल की थीं अनुष्का, करगिल युद्ध में लड़ रहे थे पापा
अनुष्का ने साल 2012 में 'ईटाइम्स' को बताया था कि जब उनके पिता अजय कुमार शर्मा ने करगिल का युद्ध लड़ा, तो वह सिर्फ 11 साल की थीं। उस वक्त उनमें इतनी समझ नहीं थी कि स्थिति की गंभीरता को समझ सकें। पर उन्हें अच्छे से याद है कि उस वक्त घर का माहौल कैसा था और जब पापा फोन करते थे तो क्या बातें होती थीं।
मां को देख डर जाती थीं अनुष्का, हर वक्त न्यूज चैनल चालू
अनुष्का शर्मा ने कहा था, 'करगिल युद्ध इमोशनली हमारे लिए बहुत ही कठिन युद्ध था। मैं उस समय बहुत छोटी थी, लेकिन मैं मां को देखकर डर जाती थी। वह पूरे दिन न्यूज चैनल चालू रखती थीं और जब किसी के हताहत होने की घोषणा होती थी तो वह दुखी हो जाती थीं।'
पापा फोन करते तो ये सब बातें करती थीं अनुष्का
अनुष्का ने आगे बताया था, 'जब मेरे पापा फोन करते थे, तो वह ज्यादा कुछ नहीं कह पाते थे, लेकिन मैं अपने स्कूल, बॉयफ्रेंड और बाकी सब चीजों के बारे में बात करती रहती थी, बिना यह महसूस किए कि वह युद्ध लड़ रहे हैं। मुझे यह कहने में गर्व होता है कि मैं एक एक्टर होने से भी ज्यादा एक सेना अधिकारी की बेटी हूं।'
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…