'अनुपमा' के राघव ने खोलकर रख दी पोलपट्टी, रूपाली गांगुली से झगड़े और शो छोड़ने पर बोले मनीष गोयल- न चिंगारी न आग

Updated on 21-05-2025 01:51 PM
रूपाली गांगुली के टीवी शो 'अनुपमा' की तूती एक बार‍ फिर से बोलने लगी है। टीआरपी रेटिंग में इस शो ने एक बार फिर से नंबर-1 का तमगा हासिल कर लिया है। इसकी वजह सीरियल की कहानी में आने वाले नए ट्व‍िस्‍ट्स हैं। एक ओर जहां, शो में अनुपमा और गौतम के झगड़े के कारण शाह परिवार सड़कों पर आने वाला है, वहीं शो के बाहर रूपाली गांगुली और उनके को-स्‍टार्स के बीच का मनमुटाव भी सुर्ख‍ियां बटोर रहा है। पिछले दिनों ऐसी एक खबर मनीष गोयल को लेकर आई थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मनीष और रूपाली में सबकुछ ठीक नहीं है। यह भी कि मनीष इस कारण शो छोड़ने वाले हैं। अब एक्‍टर ने खुद इस पर अपनी सफाई दी है।

मनीष गोयल 'अनुपमा' में राघव का किरदार निभाते हैं। मनीष ने रूपाली गांगुली से मनमुटाव की खबरों को अब अफवाह बताया है। उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर सीरियल के सेट से एक दिल को छू लेने वाला बिहाइंड द सीन (BTS) क्लिप शेयर किया है। वीडियो में उनकी मस्ती भरी नोकझोंक और शॉट्स के बीच हंसी-मजाक का दौर दिख रहा है।

मनीष गोयल ने BTS वीडियो शेयर कर लिखा- सभी ट्रोलर्स के लिए...

मनीष ने 'अनुपमा' के सेट से इस BTS क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, 'सभी ट्रोलर्स के लिए।' एक्‍टर ने इस इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पोस्‍ट पर उनके और शो के फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो क्‍ल‍िप दूसरे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी वायरल हो रहा है। एक फैन ने लिखा, 'अंत भला तो सब भला।' एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया है, 'वो बहुत खुश दिख रहे हैं - यही सबूत है जिसकी हमें जरूरत थी।'

मनीष बोले- मैं उन्‍हें तब से जानता हूं, जब से मुंबई आया

मनीष और रूपाली के एक तीसरे फैन ने वीडियो पर कॉमेंट किया है, 'ओह वाह, आखिरकार। सब ठीक है।' मनीष गोयल ने इस बीच 'इंडिया फोरम' के साथ बातचीत में भी शो छोड़ने की अफवाहों पर जवाब दिया। उन्‍होंने रूपाली गांगुली से झगड़े पर हंसते हुए कहा, 'बिल्कुल नहीं... मैं उन्हें तब से जानता हूं जब से मैं मुंबई आया हूं। यह चौथी बार है जब मैं उनके साथ काम कर रहा हूं।'

मनीष ने झगड़े और शो छोड़ने की बात को बताया झूठा

मनीष गोयल ने आगे कहा, 'आमतौर पर चिंगारी के बिना आग नहीं होती है, लेकिन इस मामले में, ना तो चिंगारी है और ना ही आग। मुझे नहीं पता कि लोग ऐसी बातें क्यों फैलाते हैं। यह सरासर झूठ है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.