असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, हिन्दू संगठनों ने किया चक्का जाम...

Updated on 04-05-2024 06:37 PM

राजिम। राजिम थाना क्षेत्र के दुतकैया ग्राम में स्थित शिवालय को 30 अप्रैल की रात कुछ असमाजिक तत्वों ने न केवल खंडित किया था, बल्कि उस पर शराब भी उड़ेल दी थी। शिवालय तोड़ने वाले असली गुनहगारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने शनिवार को राजिम में नेशनल हाईवे जाम किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल में एकत्रित होकर नेशनल हाइवे 130 सी को जाम कर दिया। जाम के चलते दोनो छोर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम अर्पिता पाठक और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचकर अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम को बहाल किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 1 मई की सुबह लगते ही ग्रामीण बोधन साहू ने मामले की शिकायत राजिम थाने में की थी। राजिम पुलिस ने 295 भादवी के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने अगले दिन अहमद खान नाम के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। जिसमें आरोपी ने एक नाबालिग और अन्य समेत 3 लोग मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को 3 मई को जेल दाखिल करा दिया। एक नाबालिग समेत सफी खान नाम का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने लगाया खानापूर्ति का आरोप
इधर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शिशुपाल सिंह राजपूत और गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि, घटना के असली गुनहगारों को नही पकड़ा गया है। बल्की जो आदतन आरोपी है, जिसे दूसरे वारदात में गिरफ्तारी किया जाना था। उसकी गिरफ्तारी कर खाना पूर्ति का आरोप लगाया गया है। इस मामले में फिलहाल अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.