चीन की वाइस फॉरेंन मिनिस्टर बनीं अमेरिका विरोधी चुनयिंग:प्रमोशन से पहले विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन थीं

Updated on 27-05-2024 05:54 PM

चीन के विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन हुआ चुनयिंग का प्रमोशन हो गया है। वह अब वाइस फॉरेंन मिनिस्टर बन गई हैं। चीन के विदेश मंत्रालय में 5 वाइस मिनिस्टर होते हैं। चुनयिंग इनमें से एक हैं और एकलौती महिला हैं। वो 2012 से विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन थीं।

हांगकांग के मीडिया हाउस 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के मुताबिक, अमेरिका के खिलाफ अपने आक्रामक रवैये के चलते चुनयिंग को अमेरिका विरोधी कहा जाता है। हुआ चीन की वुल्फ वारियर कूटनीति को सपोर्ट करती हैं और इसे आगे बढ़ा रही हैं।

हुआ चुनयिंग चीन की वुल्फ वॉरियर राजनयिकों की नई पीढ़ी से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे चीनी राजनयिक चीन के बचाव के लिए उग्र और बेअदब तरीका अपनाते हैं और कई बार तो बेबुनियाद साजिश रचने का आरोप लगाते हैं। वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी शब्द का इस्तेमाल राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2019 में चीन के लिए बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच किया था। इस दौरान चीन का अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध और हांगकांग में विरोध प्रदर्शन चरम पर था।

वुल्फ वॉरियर चीन की फिल्मों से लिया गया
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीनी राजनयिकों के आक्रामक नजरिए के कारण उन्हें वुल्फ वॉरियर कहा जा रहा है। यह नाम चीन की फिल्मों से लिया गया।

वुल्फ वॉरियर और वुल्फ वॉरियर-2 चीन की बेहद पॉपुलर फिल्में हैं। इनमें चीन की एलीट स्पेशल फोर्स अमेरिकी नेतृत्व वाले भाड़े के सैनिकों और दूसरे लोगों से टक्कर लेती है। इसमें चीनी स्पेशल फोर्स के लोग हिंसक और कट्टरता की हद तक राष्ट्रवादी दिखाई देते हैं।

स्पेशल फोर्स के लोग चीनी खासियतों से भरे रैम्बो हैं। एक प्रोमोशनल पोस्टर में मुख्य किरदार अपनी मिडिल फिंगर को उठाते हुए कहता है, जो चीन को नुकसान पहुंचाएगा, वह चाहे कितना भी दूर क्यों नहीं हो, नष्ट कर दिया जाएगा।

2021 में असिस्टेंट फॉरेन मिनिस्टर बनीं थीं चुनयिंग
हुआ चुनयिंग ने 1992 में पहली बार विदेश मंत्रालय में कदम रखा था। उन्होंने कई राजनयिक भूमिकाएं निभाईं। 2010 में यूरोपीय मामलों के विभाग में काउंसलर के तौर पर काम किया। उन्होंने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के चीनी मिशन में भी काम किया। 2012 में वो विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन बनीं।

2021 में उन्हें असिस्टेंट फॉरेन मिनिस्टर और मंत्रालय के प्रेस विभाग के डायरेक्टर जनरल का पद सौंपा गया था। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, वह अभी भी प्रेस विभाग का नेतृत्व करती हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि प्रमोशन के बाद वह इस पद पर बनी रहेंगी या नहीं।

कोरोना फैलने पर अमेरिका पर सवाल उठाए थे
2020 में कोरोना फैलने के बाद अमेरिका ने आरोप लगाया था कि वायरल वुहान के लैब से फैला। इसके जवाब में हुआ चुनयिंग ने जांच के लिए अमेरिका से अपने लैब खोलने के लिए कहा था। उन्होंने इस रिपोर्ट को खारिज किया था कि महामारी चीन के वुहान शहर के मीट मार्केट में चमगादड़ या पैंगोलिन से फैली।

चुनयिंग अक्सर चीन के खिलाफ दिए गए पश्चिमी देशों के बयानों को खारिज कर आक्रामक तौर पर इनका जवाब देती हैं। 2020 में उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस के ट्वीट्स का जवाब दिया था। इसमें अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन की कोरोना पॉलिसी ट्रांसपेरेंट नहीं है।

इजराइल-हमास जंग को लेकर अमेरिकी की आलोचना की थी
हुआ चुनयिंग ने हाल ही में इजराइल-हमास जंग को लेकर भी अमेरिका की आलोचना की थी। उन्होंने X पर कुछ फोटो-वीडियो पोस्ट किए थे। इनमें अमेरिकी पुलिस अमेरिकी यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन के सपोर्ट में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट करती दिख रही थी। ये प्रदर्शन इजराइल को दिए गए अमेरिकी समर्थन के विरोध में भी थे।

ट्वीट के जरिए डिप्लोमेसी करने में माहिर हैं चुनयिंग
चुनयिंग सोशल मीडिया को भी अपने देश की स्थिति मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करती आई हैं। खासकर ट्विटर पर वे चीन की छवि को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती हैं। इसे राजनैतिक शब्दावली में सॉफ्ट पावर बढ़ाना कहते हैं। हुआ होउ के ट्विटर पर 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.