Spirit को एक और झटका, दीपिका के बाद प्रकाश राज ने भी छोड़ी फिल्म, संदीप रेड्डी वांगा से हुआ पंगा!
Updated on
09-02-2026 01:36 PM
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आई एक नई खबर एक बार फिर से फैन्स को हैरान कर रही है। शूटिंग के बीच एक बार फिर से एक बड़े कलाकार ने फिल्म से एग्जिट ले ली है। जी हां, खबर है कि दीपिका पादुकोण के बाद अब नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर प्रकाश राज ने भी वांगा की इस फिल्म 'स्पिरिट' से एग्जिट मारी है।
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' पिछले कुछ समय से नेगेटिव वजहों को लेकर चर्चा में है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज के इस फिल्म से बाहर होने की खबरों ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के बाद अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। हालांकि, इस अपडेट को लेकर मेकर्स की ओर से किसी तरह का कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन इसे लेकर चर्चा इतनी तेज है कि इंडस्ट्री में इस वक्त खलबली मच गई है।
कहा गया है 'स्पिरिट' के सेट पर हालात काफी बिगड़ गए थे
ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश राज अब 'स्पिरिट' का हिस्सा नहीं हैं। शुरुआत में उन्हें फिल्म का अहम किरदार बताया गया था और फिल्म की कहानी में वो काफी दमदार दिखने वाले थे। अब चर्चा है कि सेट पर हालात काफी बिगड़ गए थे। बताया जा रहा है कि एक सीन की स्क्रिप्ट और उसे शूट करने के तरीके को लेकर संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच तीखी बहस हो गई और यहीं से दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी।
प्रोडक्शन टीम के साथ भी एक्टर का तालमेल सही नहीं!
वहीं रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि प्रोडक्शन टीम के साथ भी एक्टर का तालमेल सही नहीं बैठ रहा था, जिसकी वजह से मेकर्स ने उनसे किनारा करना सही समझा। हालांकि, इस खबर पर न तो मेकर्स और न ही प्रकाश राज ने ही कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है।
प्रोडक्शन टीम के साथ भी एक्टर का तालमेल सही नहीं!
वहीं रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि प्रोडक्शन टीम के साथ भी एक्टर का तालमेल सही नहीं बैठ रहा था, जिसकी वजह से मेकर्स ने उनसे किनारा करना सही समझा। हालांकि, इस खबर पर न तो मेकर्स और न ही प्रकाश राज ने ही कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है।
इससे पहले दीपिका पादुकोण हुई थीं बाहर, रखी थी ये शर्तें!
बता दें कि इससे पहले साल 2024 में दीपिका पादुकोण के भी फिल्म छोड़ने की खबर आई थी। उस वक्त रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी कई शर्तें रखी थीं, जो संदीप रेड्डी वांगा के बर्दाश्त सा बाहर था। यह फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे खुद संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…