एक और खिलाड़ी ने PSL छोड़ IPL को चुना, चेन्नई सुपर किंग्स का मास्टर प्लान काम आया, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया पाकिस्तान को झटका
Updated on
25-03-2026 12:20 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका तब लगा था, जब नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। हालांकि CSK ने चोटिल नाथन एलिस के विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को अपनी टीम में शामिल किया है। 11 मार्च को डोमेस्टिक वनडे कप फाइनल के दौरान एलिस की पुरानी हैमस्ट्रिंग चोट उभर आई थी, जिसके चलते वे पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।
स्पेंसर जॉनसन की 1.5 करोड़ में घर वापसी
स्पेंसर जॉनसन को सीएसके ने 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर साइन किया है। 30 वर्षीय जॉनसन के लिए पिछला एक साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। पीठ की चोट के कारण वे बिग बैश लीग और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर रहे थे। हालांकि, अब वे पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। जॉनसन इससे पहले गुजरात टाइटन्स (2024) और कोलकाता नाइट राइडर्स (2025) का हिस्सा रह चुके हैं, जहां 2024 में गुजरात ने उन्हें 10 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था।
नाथन एलिस का बाहर होना CSK के लिए झटका
नाथन एलिस को सीएसके ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि एलिस डेथ ओवरों में अपनी सटीक यॉर्कर से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे। हालांकि, उनकी चोट ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की योजनाओं को थोड़ा प्रभावित किया है। एलिस पिछले सीजन में सीएसके के लिए केवल एक मैच खेल पाए थे।
जॉनसन ने PSL छोड़ IPL को चुना
स्पेंसर जॉनसन के आने से सीएसके के पास अब विदेशी तेज गेंदबाजों में मैट हेनरी, जेमी ओवरटन और जैक फाल्क्स जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाजों की कमान खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी के हाथों में होगी। इसके अलावा टीम के पास ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और अमन खान जैसे विकल्प भी हैं, जो जरूरत पड़ने पर मध्यम गति की गेंदबाजी कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले वह PSL का हिस्सा थे, लेकिन निजी कारणों की वजह से उन्होंने PSL से अपना नाम वापस ले लिया था।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…