'जन नायकन' को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील
Updated on
13-03-2026 01:22 PM
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में दस्तक देगी। कब इसको फाइनल डेट मिलेगी। उसके पहले इसको एक और बड़ा झटका लगा है। अमेजन प्राइम वीडियो ने मूवी के साथ अपनी ओटीटी डील कैंसिल कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट न मिलने और मामला कोर्ट चले जाने से ये अधर में लटक गई। दो महीने से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद जब इसके आने का कुछ कंफर्म नहीं हो सका तो प्राइम वीडियो ने पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग डील से हाथ खींच लिया।
प्राइम वीडियो और 'जन नायकन' की डील कैंसिल
बताया जा रहा है कि इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म के साथ करीब 120 करोड़ रुपये की डील करके उसके डिजिटल राइट्स हासिल किए थे। हालांकि अब ये कैंसिल हो गई है, क्योंकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका कि मूवी को कब सर्टिफिकेट मिलेगा और कब ये सिनेमाघरों में आएगी।
'जन नायकन' की कैंसिल हुई स्क्रीनिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC से विवाद के कारण फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। बोर्ड ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि ये संवेदनशील हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए। इसके बाद बदलाव किए गए। मगर फिर ये मामला कोर्ट पहुंच गया। हालांकि बाद में मेकर्स ने केस वापस लिया और फिर रिवाइजिंग कमेटी के लिए इसकी 9 मार्च को स्क्रीनिंग भी रखी गई लेकिन कमेटी के एक सदस्य के बीमार होने के कारण ऐन मौके पर ये भी कैंसिल हो गई। जिससे रिव्यू प्रॉसेस में देरी हुई।
'जन नायकन' की कास्ट
फिल्म 'जन नायकन' का निर्देशन एच विनोद ने किया है। और केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इसमें ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण समेत अन्य अहम भूमिका में हैं। इस मूवी के बाद थलपति विजय ने संन्यास लेने का ऐलान किया है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…