16 जनवरी से खुलेगा एक और IPO, ग्रे मार्केट में मचाई हुई है धूम,

Updated on 15-01-2025 05:16 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में इस समय आईपीओ की बहार आई हुई है। कल यानी 16 जनवरी से एक और आईपीओ शेयर मार्केट में एंट्री मारने जा रहा है। इसका नाम स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (Stallion India Fluorochemicals Ltd) है। मेन बोर्ड के इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त भाव मिल रहा है। अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस आईपीओ पर दांव लगा सकते हैं।

क्या है इश्यू साइज?

इस आईपीओ का इश्यू साइज 199.45 करोड़ रुपये है। कंपनी 160.73 करोड़ रुपये के 1.79 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ओएफएस के तहत 38.72 करोड़ रुपये के 43 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।

कब तक लगा सकेंगे बोली?

यह आईपीओ 16 जनवरी को खुलेगा। बोली लगाने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। अलॉटमेंट 21 जनवरी को होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 23 जनवरी को हो सकती है।

क्या है प्राइस बैंड?

इसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं प्राइस बैंड प्रति शेयर 85 से 90 रुपये है। एक लॉट में 165 शेयर हैं। इसके लिए कम से कम 14,850 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है।

क्या है ग्रे मार्केट में भाव?

इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में अभी अच्छा भाव मिल रहा है। बुधवार सुबह 11 बजे तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 21 था। इस भाव के अनुसार इस आईपीओ के 23.33% के साथ 111 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

क्या करती है कंपनी?

यह कंपनी 2002 में शुरू हुई थी। कंपनी रेफ्रिजरेंट और इंडस्ट्रियल गैसों व संबंधित प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी के प्राथमिक व्यवसाय में रेफ्रिजरेंट और इंडस्ट्रियल गैसों को डीबल्किंग, ब्लेंडिंग और प्रोसेसिंग करना है। साथ ही कंपनी इंडस्ट्रियल गैसों से भरी हुई केन और छोटे सिलेंडर व कंटेनरों को भी बेचती है

कंपनी क्या करेगी रकम का?

आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने में करेगी। कंपनी खालापुर (महाराष्ट्र) स्थित अपने प्लांट में सेमीकंडक्टर, गैस डीबल्किंग और ब्लेंडिंग के कारोबार को बढ़ाने के लिए भी इस रकम का इस्तेमाल करेगी। इनके अलावा कंपनी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.