यूपी पुलिस की रद्द परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान:60 हजार पदों के लिए 5 दिन होगा एग्जाम

Updated on 25-07-2024 02:05 PM

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान हो गया। परीक्षा अगस्त में 5 दिन- 23 से 31 अगस्त तक होगी। जन्माष्टमी के चलते 4 दिन का गैप रहेगा। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होगी।

हर दिन दो शि‌फ्ट में एग्जाम होंगे। यानी 10 शिफ्ट में पूरी परीक्षा। एक शिफ्ट में करीब 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस की यह परीक्षा इसी साल 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के 75 जिलों में हुई थी।

कई जगह पेपर लीक होने के बाद छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। STF जांच में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद योगी सरकार ने परीक्षा कैंसिल कर दी थी। एग्जाम में करीब 50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

सीएम योगी ने 6 महीने के अंदर फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया था। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। इसमें 60,244 सिपाही के पदों को भरा जाना है।

अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बस फ्री होगी
एग्जाम के दिन अभ्यर्थियों के लिए बस सेवा फ्री रहेगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड दिखाना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी करते हुए कहा- इस बार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाए हैं।

पिछली बार 50 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा 2 दिन में करवाई गई थी, लेकिन इस बार परीक्षा 5 दिन में कराई जाएगी। ताकि अव्यवस्था न हो और सुरक्षा बनी रहे।

बोर्ड ने बताया कि यूपी सरकार की तरफ से पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून लागू किया गया है। इसमें पेपर लीक जैसे मामलों में एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा या दोनों हो सकती है।

अभ्यर्थियों के सेंटर बदलेंगे क्या? यह स्पष्ट नहीं
अभ्यर्थियों के सेंटर बदलेंगे या नहीं, यह अभी पुलिस भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि, आदेश में भर्ती बोर्ड ने यह जरूर कहा कि रोडवेज बस में फ्री सफर के लिए अभ्यथियों को प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियों डाउनलोड करनी होगी। एक प्रति परीक्षा सेंटर तक पहुंचने और दूसरी प्रति घर तक सफर के दौरान कंडक्टर को देनी होगी।

1200 सेंटर बनेंगे, नए एडमिट होंगे जारी

1200 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। सरकारी और एडेड स्कूलों को ही सेंटर बनाया जाएगा।

अभ्यर्थियों के सेंटर बदलेंगे।

नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

पेपर बनवाने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एग्जाम में नए छात्र शामिल नहीं होंगे, जिन्होंने एप्लिकेशन फॉर्म भरा है। वही एग्जाम में बैठ पाएंगे।

100-100 रुपए में बिका था पेपर, अब तक 287 सॉल्वर पकड़े गए

फरवरी में पेपर होने के बाद छात्रों का आरोप था कि परीक्षा से 1 दिन पहले ही पेपर वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुपों में सर्कुलेट हो रहा था। टेलीग्राम पर 100-100 रुपए में परीक्षा के पेपर बेचे गए। पेपर लीक के सबूत मिलने के बाद योगी ने सरकार ने एग्जाम कैंसिल कर दिया था। पुलिस ने 287 सॉल्वर और उनकी गैंग से जुड़े लोग पकड़े थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.