जेट एयरवेज के फाउंडर की पत्नी अनीता गोयल का निधन:लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं, आज सुबह 3 बजे मुंबई में ली आखिरी सांस

Updated on 16-05-2024 11:38 AM

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का मुंबई में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। इलाज के दौरान गुरुवार को तड़के 3 बजे उन्होंने मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनीता गोयल का अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई में किया जाएगा।

6 मई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नरेश गोयल को मेडिकल और मानवीय आधार पर 2 महीने की अंतरिम जमानत दी थी। गोयल फैमिली में अनीता गोयल के बाद उनके पति और दो बच्चे नम्रता और निवान गोयल हैं। नरेश गोयल भी कैंसल से पीड़ित हैं।

जेट एयरवेज के ऑपरेशन्स से जुड़ी हुई थीं अनीता गोयल
अनीता गोयल जेट एयरवेज के ऑपरेशन्स से जुड़ी हुई थीं और वह एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट थीं। 2015 में वह नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बन गईं, लेकिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बनी रही थीं।

अनीता गोयल भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में थीं आरोपी
नवंबर 2023 में ED ने गोयल की पत्नी अनीता को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया था। हालांकि, उनकी उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर कोर्ट ने तुरंत जमानत दे दी थी।

कोर्ट में रोने लगे थे नरेश गोयल
इस साल 6 जनवरी को अपनी जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान गोयल मुंबई के PLMA स्पेशल कोर्ट में रोने लगे थे। तब उन्होंने कोर्ट से कहा, 'मैं जिंदगी की आस खो चुका हूं। मेरा स्वास्थ्य बहुत बिगड़ गया है। बेहतर होगा कि जेल में मर जाऊं। मुझे अपनी पत्नी की कमी बहुत खलती है। वह कैंसर की लास्ट स्टेज में हैं।'

अप्रैल 2019 से बंद है जेट एयरवेज
जेट एयरवेज एक समय भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइंस में से एक थी और एयरलाइन को साउथ एशियाई देशों की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन का दर्जा हासिल था। फिर कर्ज में दबे होने के कारण जेट एयरवेज 17 अप्रैल 2019 में ग्राउंडेड (संचालन बंद) हो गई थी।

उस वक्त जेट एयरवेज पर केनरा बैंक का 538.62 करोड़ रुपए का लोन बकाया था। जेट एयरवेज ने 848.86 करोड़ रुपए की क्रेडिट लिमिट और लोन लिया था। तीन साल बाद 2021 में केनरा बैंक ने आरोप लगाया था कि जेट एयरवेज की फोरेंसिक ऑडिट में पाया गया कि जेट ने अपने से जुड़ी कंपनियों यानी 'रिलेटेड कंपनियों' को 1,410.41 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। ऐसा कंपनी के अकाउंट से पैसा निकालने के लिए किया गया।

गोयल परिवार पर आरोप लगा कि उनके पर्सनल खर्च- जैसे स्टाफ की सैलरी, फोन बिल और व्हीकल एक्सपेंस, सब जेट एयरवेज के अकाउंट से ही होते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.