अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल के सारे शेयर गिरवी रखने की तैयारी, जानिए क्यों आई ऐसी नौबत
Updated on
13-05-2024 12:26 PM
नई दिल्ली: हिंदुजा ग्रुप से जुड़ी आईआईएचएल बीएफएसआई (इंडिया) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के 100% शेयर गिरवी रखने के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी है। सूत्रों के मुताबिक हिंदुजा ग्रुप की इसके जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल को इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के तहत खरीदा है। आईआईएचएल बीएफएसआई (इंडिया) की होल्डिंग कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) को फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म ने रिलायंस कैप के लिए 9,661 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। इसे एनसीएलटी और इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा की मंजूरी मिल गई है।